संजय लीला भंसाली फिल्म लव एंड वॉर के साथ साल की सबसे बड़ी फिल्म लेकर आने के लिए तैयार हैं, और इस तरह दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में बॉलीवुड…

संजय लीला भंसाली फिल्म लव एंड वॉर के साथ साल की सबसे बड़ी फिल्म लेकर आने के लिए तैयार हैं, और इस तरह दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में बॉलीवुड के तीन बेहद टैलेंटेड और बड़े नाम रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं. अब जब फिल्म को लेकर लगातार एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है, ऐसे में इसे नए लेवल पर लेकर जाते हुए मेकर्स ने 2 जबरदस्त रणबीर कपूर के पोस्टर्स को जारी करते हुए दर्शकों को लव एंड वॉर की शानदार दुनिया की एक झलक दिखाई है

रणबीर कपूर जारी किए गए पोस्टर्स में बेहद कमाल लग रहे हैं, और अपने कभी न देखे गए अवतार में परफेक्शन के साथ डूबे हुए हैं. SLB की फिल्मों की ग्रैंडनेस और हर छोटी-बड़ी बातों पर ध्यान देने की खासियत पोस्टर्स में भी साफ देखी जा सकती है. पोस्टर इस बात के सबूत हैं कि इस बार सिल्वर स्क्रीन पर संजय लीला भंसाली हर बार से भी बड़ा कुछ कर दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. पोस्टर्स ने न सिर्फ फिल्म लवर्स और फैंस बल्कि लव एंड वॉर में रणबीर कपूर के को-स्टार्स की भी उत्सुकता को बढ़ा दिया है. जी हां, अपने सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट और विक्की कौशल ने रणबीर के इस शानदार लुक की तारीफ करते हुए ऑनलाइन एक अलग तरह का माहौल बना दिया है। ऐसे में आलिया ने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए अपने को-स्टार और पति रणवीर के लिए अपना समर्थन ही नहीं बल्कि प्यार भी दिखाया है. साथ ही उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है

"हे हैंडसम.. लव एंड वॉर 21 जनवरी 2027 को आ रही सिनेमाघरों में।"

View this post on Instagram

विक्की कौशल ने भी जोश को मैच करते हुए, इस मेगा कोलैबोरेशन के लिए अपनी उत्सुकता को जाहिर किया है. साथ ही अपने हैंडल से पूरा सपोर्ट देते हुए एक्टर ने पोस्ट शेयर कर लिखा है:"लव. वॉर. प्यार. इनके बीच की हर चीज़। संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर, मिलते हैं 21.01.2027 को"

SLB द्वारा स्क्रीन पर रोमांस लाते देखना किसी ट्रीट से कम नहीं होता, ऐसे में दर्शक लव एंड वॉर के जरिए लंबे समय के बाद फिर से प्यार का जादू देखने के साथ महसूस करने वाले हैं. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि पोस्टर ने फिल्म की रिलीज़ के लिए एक्साइटमेंट को अलग लेवल पर पहुंचा दिया है. संजय लीला भंसाली की “लव एंड वॉर” में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल्स में हैं. यह 21 जनवरी 2027 को दुनिया भर में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिए तैयार है