Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ
अन्य Breaking

लखनऊ में खड़ी स्कूटी का प्रतापगढ़ में चालान, यूपी पुलिस के ट्रैफिक सिस्टम पर उठे सवाल

🕐 27 Aug 2026, 05:20 pm• 2 min padho • Chugal Khor News
लखनऊ में खड़ी स्कूटी का प्रतापगढ़ में चालान, यूपी पुलिस के ट्रैफिक सिस्टम पर उठे सवाल

UP32 नंबर की स्कूटी का प्रतापगढ़ में ओवरस्पीडिंग के आरोप में 2 हजार का ऑनलाइन चालान

लखनऊ। यूपी पुलिस के ट्रैफिक सिस्टम से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। लखनऊ में खड़ी एक स्कूटी का चालान प्रतापगढ़ में होने का दावा किया गया है। स्कूटी मालिक के मोबाइल पर चालान का मैसेज पहुंचने के बाद वह हैरान और परेशान हो गया।

लखनऊ में खड़ी थी स्कूटी, प्रतापगढ़ में हुआ चालान

जानकारी के मुताबिक स्कूटी नंबर UP32MX4443 का प्रतापगढ़ में कथित तौर पर तेज रफ्तार यानी ओवरस्पीडिंग के मामले में 2 हज़ार का ऑनलाइन चालान किया गया है।स्कूटी मालिक का दावा है कि जिस समय चालान किया गया, उस दौरान उसकी स्कूटी लखनऊ में ही खड़ी थी और वह कभी प्रतापगढ़ नहीं गई।

मोबाइल पर चालान का मैसेज पहुंचते ही उड़े होश

वाहन मालिक के मोबाइल पर जब चालान किए जाने की सूचना पहुंची तो वह हैरान रह गया। उसका कहना है कि वाहन लखनऊ से बाहर गया ही नहीं, ऐसे में प्रतापगढ़ में उसकी स्कूटी का चालान कैसे हो गया?

मामले ने ऑनलाइन चालान व्यवस्था और वाहन नंबर की पहचान को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। आशंका जताई जा रही है कि कहीं किसी दूसरे वाहन के नंबर की गलती से इस स्कूटी के नंबर पर चालान तो नहीं कर दिया गया।हालांकि, इस पूरे मामले की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

वाहन मालिक का सीधा सवाल है कि जब स्कूटी लखनऊ में खड़ी थी और प्रतापगढ़ गई ही नहीं, तो फिर प्रतापगढ़ में उसी स्कूटी का ओवरस्पीडिंग का चालान कैसे हो गया?अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले की जांच कर चालान की गलती को सुधारता है या नहीं और वाहन मालिक को राहत कब मिलती है।

जांच के बाद साफ होगी पूरी तस्वीर

फिलहाल मामला ऑनलाइन चालान में संभावित तकनीकी या वाहन नंबर संबंधी त्रुटि की ओर इशारा कर रहा है। संबंधित विभाग की जांच और चालान से जुड़े रिकॉर्ड सामने आने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी।

स्रोत: Filmitics

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें