Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ
अन्य Breaking

लखनऊ में गैंगस्टर पर शिकंजा, 25 हजार का इनामी शातिर गिरफ्तार

🕐 26 Aug 2026, 09:10 pm• 3 min padho • Chugal Khor News
लखनऊ में गैंगस्टर पर शिकंजा, 25 हजार का इनामी शातिर गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच SOG प्रभारी शिवानंद मिश्रा की टीम और कैसरबाग पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, सफेद बारादरी के पास दबोचा गया आरोपी

लखनऊ। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच और कैसरबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी मो. निजाम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ लखनऊ समेत अन्य जिलों में चोरी, लूट और धोखाधड़ी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।

सफेद बारादरी के पास घेराबंदी कर दबोचा

पुलिस के मुताबिक 25 अगस्त को कैसरबाग पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गैंगस्टर एक्ट में वांछित मो. निजाम सफेद बारादरी के पास मौजूद है और कहीं जाने की फिराक में है।सूचना पर क्राइम ब्रांच SOG प्रभारी शिवानंद मिश्रा की टीम और कैसरबाग पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. निजाम पुत्र बकरीदी, निवासी ग्राम रहमतपुर, थाना सादुल्लानगर, जिला बलरामपुर, हाल पता फैजुलागंज, नन्दा फोरम के पास, थाना मड़ियांव, लखनऊ के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र करीब 33 वर्ष बताई गई है।पुलिस के मुताबिक मो. निजाम कैसरबाग थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

चोरी-लूट से लेकर धोखाधड़ी तक कई मुकदमे दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ लखनऊ, बलरामपुर और गोंडा में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ चोरी, चोरी का माल रखने, धोखाधड़ी, जालसाजी और गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।आरोपी के खिलाफ दर्ज प्रमुख मामलों में कैसरबाग थाने के वर्ष 2025 के तीन मुकदमे, विकासनगर थाने का एक मामला और वजीरगंज थाने में दर्ज वर्ष 2023 के दो मुकदमे शामिल हैं।इसके अलावा रेहरा बाजार, मनकापुर और गोंडा में भी उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

गोंडा में भी गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना मनकापुर, जनपद गोंडा में वर्ष 2024 में गैंगस्टर एक्ट की धारा 3(1) के तहत भी मुकदमा दर्ज है। इससे आरोपी के पुराने आपराधिक नेटवर्क और गतिविधियों को लेकर पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताई अपनी कहानी

पुलिस के अनुसार पूछताछ में मो. निजाम ने बताया कि वह गलत संगत में पड़कर चोरी और लूट जैसे अपराध करने लगा था। आरोपी ने पुलिस से कहा कि उसके गलत कामों की वजह से अब उसे सामान्य तरीके से काम करने में परेशानी हो रही है और वह मौका मिलने पर गलत काम छोड़ने का प्रयास करेगा।

कैसरबाग पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में की गिरफ्तारी

पुलिस ने आरोपी को उसके खिलाफ दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले की जानकारी देते हुए नियमानुसार हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

क्राइम ब्रांच की SOG टीम की अहम भूमिका

इस कार्रवाई में क्राइम ब्रांच के SOG प्रभारी शिवानंद मिश्रा की टीम और कैसरबाग पुलिस की संयुक्त भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि फरार और वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और आपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी।

स्रोत: Filmitics

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें