दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की बेहद शर्मनाक वारदात सामने आई है। घटना मंगलवार रात की है, जब पीड़िता अ…
दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की बेहद शर्मनाक वारदात सामने आई है। घटना मंगलवार रात की है, जब पीड़िता अपनी सहेली के साथ विजयनगर से ओल्ड गुप्ता चौक की ओर जा रही थी
भारत
दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की बेहद शर्मनाक वारदात सामने आई है। घटना मंगलवार रात की है, जब पीड़िता अपनी सहेली के साथ विजयनगर से ओल्ड गुप्ता चौक की ओर जा रही थी। उसी दौरान कार सवार चार युवकों ने उनका पीछा किया और अश्लील टिप्पणियां कीं। विरोध करने पर आरोपियों ने बीच चौराहे पर गाड़ी रोककर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी
अब इस पूरे मामले में जांच के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित छात्रा अपनी दोस्त के साथ हकीकत पार्क के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान कार में सवार नमन नाम के छात्र ने छात्रा की लाल T-Shirt को लेकर कथित तौर पर कमेंट किया। छात्रा की T-Shirt पर 'Urban Mindset' लिखा हुआ था। कमेंट को लेकर छात्राओं और कार सवार छात्रों के बीच विवाद शुरू हो गया। छात्रा ने जब मोबाइल से वीडियो बनाने की कोशिश की, तो आरोपी कार लेकर मौके से फरार हो गए
लॉ फैकल्टी के तीनों आरोपी फर्स्ट ईयर के छात्र
पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी नमन फरार है। तीनों आरोपी DU लॉ फैकल्टी के फर्स्ट ईयर के छात्र बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। इनमें से एक कमला नगर और दूसरा विजय नगर में रहता है
पूछताछ में शराब पीने की बात सामने आई
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों छात्रों ने पूछताछ में बताया कि घटना के वक्त उन्होंने और उनके दोस्त नमन ने शराब पी हुई थी। यह जानकारी फिलहाल आरोपियों के पुलिस को दिए गए कथित बयान पर आधारित है
फरार नमन की तलाश जारी
पुलिस फरार आरोपी नमन की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त नमन ही कार चला रहा था। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कल दोपहर कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है
आपको बता दें कि मुखर्जी नगर और आसपास का इलाका हजारों छात्र-छात्राओं का बड़ा एजुकेशन हब माना जाता है। ऐसे में कानून की पढ़ाई करने वाले छात्रों का ही नशे में लड़कियों से छेड़छाड़ करना बेहद गंभीर विषय है। इस घटना के बाद इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग और महिला सुरक्षा को लेकर मांग तेज हो गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छात्राओं से बदसलूकी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी एक्शन लिया जाएगा






टिप्पणियाँ 0