Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

लागत से नीचे दाम पर बिकवाली से सोयाबीन तेल में गिरावट

🕐 11 Aug 2026, 12:51 pm• 2 min padho • Chugal Khor News
लागत से नीचे दाम पर बिकवाली से सोयाबीन तेल में गिरावट

नयी दिल्ली। आयातकों द्वारा लागत से नीचे दाम पर बिकवाली करने से शनिवार को सोयाबीन तेल कीमतों में गिरावट रही। दूसरी ओर, मांग बढ़ने से मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तिलहन और बिनौला तेल के दाम में सुधार रहा। शनिवार के सुस्त कामकाज के बीच सरसों तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) और पामोलीन तेल के दाम स्थिर रहे। बाजार सूत्रों के अनुसार, सोयाबीन का तेल अभी सबसे सस्ता है और इस कारण आगामी त्योहारों के लिए इसकी मांग है

लेकिन विदेशों में दाम मजबूत होने के बावजूद यहां आयातकों द्वारा लागत से नीचे दाम पर की जा रही बिकवाली से सोयाबीन तेल कीमतों में गिरावट देखने को मिली। उन्होंने कहा कि खाद्यतेल की अपनी लगभग आधी जरुरतों के लिए आयात पर निर्भर देश में फिलहाल सबसे सस्ता सोयाबीन तेल लागत से भी नीचे दाम पर बिके, यह सोचनीय है। इसे दुरुस्त करने की ओर ध्यान दिया जाना चाहिये। सूत्रों ने कहा कि बिनौले की नगण्य उपलब्धता के बीच मूंगफली तेल की मांग बढी है। इस वजह से मूंगफली तेल-तिलहन के दाम में सुधार आया

वहीं सोयाबीन की आवक घटकर आज लगभग 60 हजार बोरी रह जाने और मांग होने के कारण सोयाबीन तिलहन के दाम में सुधार आया। उल्लेखनीय है कि सोयाबीन की दैनिक मांग लगभग 2.5-3 लाख बोरी की है। मामूली उपलब्धता के बीच औद्योगिक मांग बढ़ने से बिनौला तेल में भी सुधार आया। शनिवार की वजह से अधिकांश बहुराष्ट्रीय कंपनियां बंद रहती हैं और कामकाज सुस्त रहता है। सुस्त कामकाज के बीच सरसों तेल-तिलहन, पाम-पामोलीन के दाम स्थिर रहे

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे… सरसों तिलहन 8,300-8,350 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली 7,350-7,925 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) 17,000 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली रिफाइंड तेल 2,680-2,980 रुपये प्रति टिन। सरसों तेल दादरी 16,775 रुपये प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी 2,730-2,830 रुपये प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी 2,730-2,880 रुपये प्रति टिन। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली 15,725 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर 15,575 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन तेल डीगम, कांडला 12,100 रुपये प्रति क्विंटल। सीपीओ एक्स-कांडला 13,800 रुपये प्रति क्विंटल। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा) 16,900 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन आरबीडी, दिल्ली 15,650 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन एक्स- कांडला 14,400 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल। सोयाबीन दाना 7,300-7,350 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन लूज 7,150-7,250 रुपये प्रति क्विंटल

स्रोत: The Hindi Pioneer

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें