Bank Open Today: कल यानी सोमवार (28 सितंबर) से तीन दिनों तक यानी 30 सितंबर तक देशभर में बैंक बंद रहेंगे. क्योंकि सोमवार से बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे. ऐसे…
Bank Open Today: कल यानी सोमवार (28 सितंबर) से तीन दिनों तक यानी 30 सितंबर तक देशभर में बैंक बंद रहेंगे. क्योंकि सोमवार से बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे. ऐसे में अगर आपको भी बैंक से जुड़ा कोई काम है तो आपको परेशानी हो सकती है. हालांकि आप आज भी अपनी बैंक की ब्रांच में जाकर अपना काम निपटा सकते हैं
अगर आप सोच रहे हैं कि आज तो रविवार है यानी छुट्टी का दिन है तो भला आज बैंक क्यों खुले होंगे. लेकिन ऐसा नहीं है. क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी बैंक शाखाओं, कार्यालयों, ATM से जुड़ी शाखाओं और करेंसी चेस्ट को 27 सितंबर को पूरी तरह से चालू रखने की मंजूरी दी है. जिसके चलते आज यानी रविवार छुट्टी के दिन भी देशभर में सभी बैंक और बैंकों की ब्रांच खुली हुई हैं
बता दें कि कई सरकारी बैंकों ने घोषणा की है कि वे देशव्यापी तीन-दिवसीय बैंक हड़ताल से पहले, रविवार, 27 सितंबर, 2026 को खुले रहेंगे. हालांकि, कई ग्राहकों को इस बात को लेकर उलझन है कि क्या प्राइवेट सेक्टर के बैंक भी रविवार को खुलेंगे? तो चलिए जानते हैं आपके इलाके में प्राइवेट बैंक का आज क्या स्टेटस है
RBI के निर्देशों के अनुसार, पब्लिक सेक्टर के बैंक और रीजनल रूरल बैंक (RRB) रविवार, 27 सितंबर को खुले रहेंगे. यह फैसला प्रस्तावित तीन दिन की बैंक हड़ताल से पहले लिया गया है ताकि ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग काम पूरे करने के लिए एक अतिरिक्त दिन मिल सके. तीन दिन की बैंक हड़ताल 28-30 सितंबर के लिए तय की गई है.हालांकि, प्राइवेट बैंक इस हड़ताल का हिस्सा नहीं हैं और रविवार को उनके बंद रहने की संभावना है, जब तक कि उन्हें खुले रहने के लिए अलग से निर्देश न मिलें
दरअसल, यह सुनिश्चित करने के लिए कि लंबे समय तक लोगों की बैंकिंग जरूरतों पर बुरा असर न पड़े, RBI ने पब्लिक सेक्टर के बैंकों और RRB को इस रविवार खुले रहने का निर्देश दिया है. हालांकि बैंक अधिकारियों के संगठन ने रविवार को काम करने पर आपत्ति जताई है23 सितंबर के एक बयान में ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) ने कहा कि उसके सदस्यों को रविवार, 27 सितंबर को ऑफिस न आने की सलाह दी गई है. एसोसिएशन ने इस दिन को इंडस्ट्रियल डिस्प्यूट्स एक्ट के तहत छुट्टी का दिन बताया और कहा कि वे 28 सितंबर से 30 सितंबर तक काम से दूर रहकर हड़ताल करेंगे
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रस्तावित हड़ताल को लेकर ग्राहकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. SBI ने कहा है कि 27 सितंबर को उसकी शाखाएं खुली रहेंगी, लेकिन साथ ही ग्राहकों को आगाह भी किया है कि हड़ताल के दौरान कुछ सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. ऐसे में SBI ने ग्राहकों से डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल करने को कहा है. SBI ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे इस दौरान कैश की जरूरतों के लिए ऑटोमेटेड टेलर मशीन (ATM) और ऑटोमेटेड डिपॉजिट-कम-विड्रॉल मशीन (ADWM) का इस्तेमाल करें
ग्राहक अपनी रोजमर्रा की बैंकिंग जरूरतों के लिए जहां भी संभव हो, YONO, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ये माध्यम ग्राहकों को बिना शाखा जाए पेमेंट करने और दूसरे ट्रांजैक्शन करने में मदद कर सकते हैं. SBI ने कहा है कि वह जरूरी बैंकिंग सेवाएं देने की कोशिश करेगा, लेकिन हड़ताल के दौरान कुछ शाखा सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं






टिप्पणियाँ 0