IPL 2027: आईपीएल 2027 सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. आगामी सीजन के लिए मिनी ऑक्शन होना है, जिसकी चर्चाएं काफी वक्त से चल रही थीं. पिछले 3 सालों से ऑक्शन…

IPL 2027: आईपीएल 2027 सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. आगामी सीजन के लिए मिनी ऑक्शन होना है, जिसकी चर्चाएं काफी वक्त से चल रही थीं. पिछले 3 सालों से ऑक्शन भारत के बाहर विदेशों (दुबई, जेद्दा और अबू धाबी) में हो रहे थे, लेकिन अब BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने 23 सितंबर को अपने एक बयान में आईपीएल 2027 के ऑक्शन के वेन्यू और समय का खुलासा कर दिया है. उन्होंने बताया कि इस बार ऑक्शन भारत के गोवा शहर में दिसंबर महीने में आयोजित किया जाएगा

आईपीएल ऑक्शन के आयोजन को लेकर एक बड़ा बदलाव सामने आया है. पिछले कुछ समय से खिलाड़ियों की यह नीलामी सऊदी अरब, दुबई और अबू धाबी जैसे विदेशी मंचों पर हो रही थी, लेकिन अब बीसीसीआई ने इस मेगा इवेंट को वापस भारत में आयोजित करने का मन बना लिया है. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने इस बात की पुष्टि की है कि इस साल दिसंबर के महीने में आईपीएल का ऑक्शन गोवा में किया जाएगा

इसका मतलब है कि विदेशी चकाचौंध को छोड़कर, इस बार खूबसूरत गोवा के तटीय माहौल में खिलाड़ियों की किस्मत चमकेगी और फ्रेंचाइजियां उन पर करोड़ों रुपये की बोली लगाते नजर आएंगी. हालांकि, ऑक्शन की सटीक तारीखों का ऐलान होना अभी बाकी है, जो जल्द ही सामने आ सकती हैं

#WATCH | Guwahati: BCCI Secretary Devajit Saikia said, "This year, after hosting the IPL auction in three foreign locations, Saudi Arabia, Dubai, and Abu Dhabi last year, we are going to host it in Goa in the month of December."On the India A Women vs Australia A Women… pic.twitter.com/PRnlZAAI8N

वहीं BCCI ने धर्मशाला में लगातार हो रही बारिश के कारण भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए महिला टीमों के बीच होने वाले एकमात्र चार दिवसीय मैच को धर्मशाला से मोहाली में शिफ्ट कर दिया है. यह निर्णय खराब मौसम से खेल को प्रभावित होने से बचाने के लिए लिया गया है

इस पर बात करते हुए देवजीत सैकिया ने कहा, "हमने हाल ही में आगामी टी20 मैचों को धर्मशाला से मोहाली शिफ्ट कर दिया है, क्योंकि धर्मशाला में इस वक्त का मौसम की स्थिति क्रिकेट के लिए बहुत अनुकूल नहीं है. वहां काफी बारिश हो रही है. धर्मशाला में हो रही इस लगातार बारिश के कारण, हमने यह निर्णय लिया कि मैचों को मोहाली शिफ्ट कर दिया जाना चाहिए ताकि मौसम की किसी भी बाधा के बिना क्रिकेट गतिविधियां जारी रह सकें

22 सितंबर को भारत और जापान के बीच खेला गया ऐतिहासिक मैच को लेकर सैकिया ने खुशी जाहिर की और भारत-जपान के रिश्तो को मजबूत बताया. देवजीत सैकिया ने कहा, मैं टीम को बधाई देता हूं, और यह सिर्फ कल जापान के खिलाफ जीतने के बारे में नहीं है. यह भारत और जापान के बीच दोस्ती में एक नई सफलता का प्रतिनिधित्व करता है. यह एडिनबर्ग में ICC अध्यक्ष जय शाह द्वारा की गई पहल के कारण संभव हो सका. इस मैच में शानदार उत्साह देखने को मिला, और यह दोस्ती, विकास और क्रिकेट के नए क्षेत्रों में प्रसार के एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है. मुझे पूरा विश्वास है कि कल जापानी लोगों द्वारा दिखाए गए रिस्पांस और उत्साह से जापान के साथ-साथ उसके पड़ोसी देशों में भी क्रिकेट के खेल को और अधिक लोकप्रियता हासिल करने में निश्चित रूप से प्रोत्साहन मिलेगा."