Govinda visits Lalbaugcha Raja with Komal Rani: पिछले काफी लंबे वक्त से गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच एक बात को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. सुनीता आहूजा कई बार ग…
Govinda visits Lalbaugcha Raja with Komal Rani: पिछले काफी लंबे वक्त से गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच एक बात को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. सुनीता आहूजा कई बार गोविंदा और उनकी को-स्टार कोमल रानी के अफेयर के आरोप लगा चुकी हैं. जिसके बाद गोविंदा को कई मौकों पर उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी के साथ स्पॉट किया गया, जिससे इनके रिश्ते को लेकर चर्चाओं को और भी बल मिल गया. अब एक बार फिर गोविंदा ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसने नेटिजन्स को उनके और कोमल के रिश्ते के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है
जहां मुंबई में सेलेब्स अपने-अपने परिवारों के साथ गणेश उत्सव मना रहे हैं, वहीं बॉलीवुड एक्टर गोविंदा मंगलवार, 22 सितंबर को शहर के सबसे फेमस और गणेश पंडाल लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे. हालांकि, उनके साथ उनका परिवार या पत्नी नहीं बल्कि उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी थी. इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है. सोशल मीडिया यूजर्स गोविंदा को उनकी इस हरकत के लिए जमकर लताड़ लगा रहे हैं
हर साल की तरह इस बार भी गणेशोत्सव के दौरान फिल्मी हस्तियों का लालबागचा राजा के पास आना-जाना जारी है. गोविंदा से पहले शाहरुख खान, संजय दत्त और रणवीर सिंह जैसी कई बड़ी बॉलीवुड हस्तियां लालबागचा राजा के दर्शन कर चुकी हैं. हालांकि, इस बार गोविंदा की उपस्थिति से ज्यादा चर्चा उनके साथ नजर आईं एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार को लेकर हो रही है
View this post on Instagram A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
मंगलवार को जब गोविंदालालबागचा राजा के पंडाल में भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने पहुंचे, तो उनके साथ एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार भी मौजूद थीं. इस दौरान गोविंदा ने पारंपरिक सफेद कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था, जबकि कोमल रानी लाल रंग की खूबसूरत साड़ी में नजर आईं. दोनों ने मिलकर पंडाल में बप्पा के दर्शन किए. दर्शन संपन्न होने के बाद गोविंदा और कोमल ने वहां मौजूद पैपराजी और मीडियाकर्मियों के सामने हाथ जोड़कर पोज भी दिए. इन दोनों के साथ आने की तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिसके बाद एक बार फिर एक्टर की पर्सनल लाइफ और पारिवारिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं
View this post on Instagram A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)
सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि गोविंदा के लालबागचा राजा पहुंचने से कुछ घंटे पहले उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने भी इसी पंडाल के दर्शन किए थे. सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने भी बप्पा के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की थी. हालांकि, सुनीता इस मौके पर पूरी तरह अकेली थीं. एक ही दिन, लेकिन अलग-अलग समय पर पति-पत्नी का इस तरह पंडाल में पहुंचना हर किसी के लिए चर्चा का विषय बन गया है. गोविंदा और सुनीता के बीच चल रही कथित अनबन की खबरों के बीच, दोनों की अलग-अलग समय पर हुई यह मौजूदगी लोगों और मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रही
View this post on Instagram A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)
सोशल मीडिया यूजर्स गोविंदा की इस हरकत से काफी नाराज हैं. एक यूजर ने लिखा, "सुनीता जी को आपने अकेले छोड़ दिया, वो अकेली ही आईं थी और आप इस लड़की के साथ घूम रहे हैं उसकी फिक्र कर रहे हैं, बहुत शर्म की बात है." एक अन्य फैन ने लिखा, "आप खुद ऐसे काम करते हैं और फिर कहेंगे कि सुनीता मुझे बदनाम करती है."
यह भी देखें- ‘आसमान में बहुत सी बातें लिख दी गई हैं...’, सुनीता-कोमल विवाद पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, इशारों-इशारों में कह दी बड़ी बात
गोविंदा का नाम एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जोड़े जाने की चर्चा यह पहली बार नहीं है. इससे पहले भी दोनों को जब एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया था, तब उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे. उस दौरान सुनीता आहूजा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कोमल के लुक और स्टाइल पर अपनी तीखे रिएक्शन्स दिए थे और गोविंदा को लेकर भी बयान दिया था, जिसके बाद यह मामला काफी तूल पकड़ गया था. इस घटना के बाद गोविंदा ने सार्वजनिक तौर पर सुनीता से ऐसी बातें न करने की अपील भी की थी
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी को लेकर पिछले कुछ महीनों से लगातार तलाक की खबरें भी सुर्खियों में रही हैं. पिछले महीने ही सुनीता आहूजा को उनके बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ मुंबई में फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया था. उन तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया और गलियारों में उनके तलाक की अटकलें तेज हो गई थीं. हालांकि, बाद में गोविंदा के मैनेजर ने बताया था कि सुनीता कोर्ट में तलाक का मामला वापस लेने के सिलसिले में वहां गई थीं. इसके बाद अलगाव की खबरों को लेकर स्थिति थोड़ी बदली, लेकिन उनके रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं पर पूरी तरह विराम नहीं लग सका है
View this post on Instagram A post shared by Govinda (@govinda_herono1)
यह भी देखें- जब सलमान खान को अनजान शख्स ने दी थी गलियां, गोविंदा ने ऐसे संभाली सिचुएशन, मीडिया रिपोर्ट नहीं भूल पाए एक्टर की ये बात





टिप्पणियाँ 0