IND vs WI : क्रिकेट के इतिहास की शुरुआत में अगर आप आएंगे तो सबसे मजबूत टीमों में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का नाम शुमार होगा. लेकिन आज के समय में वेस्टइंडीज क्रिक…
IND vs WI : क्रिकेट के इतिहास की शुरुआत में अगर आप आएंगे तो सबसे मजबूत टीमों में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का नाम शुमार होगा. लेकिन आज के समय में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम दुनिया की सबसे कमजोर टीमों में गिनी जाने लगी है. अब वेस्टइंडीज क्रिकेट भारत का दौरा करने वाली है, जहां उसे व्हाइट बॉल सीरीज खेलनी है, जिसमें 3 वनडे और 5 टी20 मैच शामिल होंगे. ये सभी मुकाबले भारत में खेले जाएंगे
भारत और वेस्टइंडीज की बीच सबसे पहला वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से होगी, जबकि इसका अंतिम मैच 3 अक्टूबर को खेला जाएगा. इस सीरीज में इंडियन क्रिकेट टीम को रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे अनुभवी खिलाड़ी खेलते हुए देखने के लिए मिलने वाले हैं. ऐसे में इस सीरीज की शुरुआत से पहले आज हम आपको वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताने वाले हैं
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे क्रिकेट के अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड इंडियन क्रिकेट टीम के 39 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने नाम है. रोहित के अलावा किन अन्य 9 बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के वनडे क्रिकेट में लगाए हैं और कौन टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हैं. आइए जानते हैं
2️⃣1️⃣st 100-run partnership in ODIs 👏Rohit Sharma 🤝 Virat Kohli 💙Updates ▶️ | #ENGvIND | @ImRo45 | @imVkohli pic.twitter.com/kGuUzgeEQT
भारत के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं. रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में 2009 से लेकर 2023 तक 37 मैचों की 35 पारियों में कुल 35 छक्के लगाए हैं. हिटमैन ने 175 चौकों की मदद से इस टीम के खिलाफ 1613 रन भी स्कोर किए हैं
इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल ने नाम से पहचाने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी वेस्टइंडीज के खिलाफ खिलाड़ी वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. धोनी ने 2005 से लेकर 2019 तक 39 मुकाबलों की 33 पारियों में कुल 28 छक्के लगाए हैं. उनके वेस्टइंडीज के खिलाफ 1005 रन भी बनाए हैं
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लागने वाले इंडियन क्रिकेट टीम के तीसरे नंबर के बल्लेबाज हैं. विरटा ने 2009 से लेकर 2023 तक 43 मैचों की 41 पारियों में 25 छक्के लगाए हैं. किंग कोहली के नाम वेस्टइंडीज के खिलाफ 2261 रन भी दर्ज हैं
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लागने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में श्रेयस अय्यर चौथे स्थान पर बने हुए हैं. अय्यर ने अब तक वेस्टइंडीज के खिलाफ 2019 से लेकर 2022 तक 10 मचों की 9 पारियों में कुल 15 छक्के लगाए हैं. उनके नाम कुल 507 रन भी दर्ज हैं
Presenting #TeamIndia's newest T20I captain 🇮🇳Congratulations to Shreyas Iyer as he takes the helm in the shortest format of the game 👏@ShreyasIyer15 pic.twitter.com/frfAXAOkTA
भारत के पूर्व क्रिकेटर और विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारत के नंबर-5 बल्लेबाज हैं. सहवाग ने कैरिबियाई टीम के खिलाफ 2001 से लेकर 2011 तक 27 मैचों की 27 पारियों में कुल मिलाकर 15 छक्के लगाए हैं. उन्होंने इस टीम के खिलाफ 836 रन भी बनाए हैं






टिप्पणियाँ 0