Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

'किडनैप कर जिंदा जलाया', कौन थीं इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर, जिनकी इलाज के दौरान हुई मौत

🕐 29 Aug 2026, 09:00 pm• 3 min padho • Chugal Khor News
'किडनैप कर जिंदा जलाया', कौन थीं इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर, जिनकी इलाज के दौरान हुई मौत

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर की 26 अगस्त, 2026 को पीजीआई, चंडीगढ़ में मौत हो गई.

(इस कहानी में कुछ विवरण विचलित कर सकते हैं.)

मोहाली के खरड़ इलाके में रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर की 26 अगस्त 2026 को चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई

चंडीगढ़ पुलिस ने बताया कि परिवार के बयानों के मुताबिक़, मनजीत को चंडीगढ़ से अगवा कर ज़िंदा जलाने की कोशिश हुई थी. इसके बाद वह क़रीब दो महीने तक अस्पताल में भर्ती रहीं

इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने दो लोगों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की है

पुलिस के मुताबिक़, मनजीत कौर को गंभीर रूप से झुलसी हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया था. इससे पहले उनका इलाज मोहाली के मैक्स अस्पताल में चल रहा था

खरड़ सदर थाने के एसएचओ गुरप्रीत सिंह के मुताबिक़, जब मनजीत कौर को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब अस्पताल ने पुलिस को बताया कि मनजीत कौर के शरीर पर जलने के गंभीर निशान हैं

सूचना मिलने के बाद खरड़ पुलिस मैक्स अस्पताल पहुंची और मनजीत के परिवार से बात की

पुलिस के मुताबिक़, "मनजीत के परिवार ने बताया कि वो सेक्टर 34, चंडीगढ़ में अपनी एक जान-पहचान की महिला से मिलने गई थीं. वहां दो लोगों ने उनके साथ मारपीट की और बाद में एक गाड़ी में उन्हें मोरिंडा ले गए और वारदात को अंजाम दिया."

नेपाल बाढ़: इस घर की बालकनी में फँसे लोगों का क्या हुआ

अंतरराष्ट्रीय मदद लेने का फ़ैसला नेपाल ने एक ही दिन में क्यों बदला, वहाँ के मीडिया में कैसी चर्चा

खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामलाः जीतन राम मांझी ने कहा- मेरे साथ भी हुआ भेदभाव

चेन्नईः 19 महीने के बच्चे का अंगदान करने वाली मां ने फिर मुड़कर उसे नहीं देखा

"इसके बाद मनजीत के किसी जानकार ने उन्हें मोरिंडा के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें मैक्स अस्पताल भेजा गया."

"इसके बाद उन्हें पीजीआई, चंडीगढ़ रेफर किया गया. मनजीत कौर को 9 जुलाई 2026 को पीजीआई, चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था."

खरड़ सदर थाने के एसएचओ गुरप्रीत सिंह के मुताबिक़, "परिवार के बयानों के आधार पर खरड़ पुलिस ने डीडीआर (डेली डायरी रिपोर्ट) दर्ज की और मामले की पूरी जानकारी चंडीगढ़ के सेक्टर 34 थाने के पुलिस अधिकारियों को दी."

चंडीगढ़ डीएसपी (साउथ) गुरजीत कौर ने बताया कि मनजीत की मां की शिकायत पर सेक्टर 34 थाने में दो लोगों के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 140(1) (अपहरण), 103(1) (हत्या) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है

कौन थीं मनजीत कौर

मनजीत कौर सोशल मीडिया पर काफ़ी सक्रिय थीं. उन्होंने अपने अकाउंट पर कई वीडियो अपलोड किए थे, जिनमें यूट्यूब और इंस्टाग्राम के वीडियो भी शामिल थे

वह मेकअप आर्टिस्ट थीं और सोशल मीडिया पर मेकअप और गानों से जुड़े वीडियो बनाकर शेयर करती थीं

इंस्टाग्राम पर उनके क़रीब 1.46 लाख फॉलोअर्स हैं

खरड़ सदर थाने के एसएचओ गुरप्रीत सिंह के मुताबिक़, मनजीत कौर हरियाणा की रहने वाली थीं, लेकिन अब वह खरड़ में किराए के मकान में रह रही थीं

गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मनजीत कौर की अभी शादी नहीं हुई थी. कुछ जान-पहचान के लोगों के साथ उनका विवाद चल रहा था

स्रोत: BBC News हिन्दी

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें