Salman Khan Feigned Chest Pain to Teach Qazi Touqeer Lesson: 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के शनिवार के 'वीकेंड का वार' एपिसोड के आखिरी कुछ मिनटों ने फैंस को बुर…

Salman Khan Feigned Chest Pain to Teach Qazi Touqeer Lesson: 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के शनिवार के 'वीकेंड का वार' एपिसोड के आखिरी कुछ मिनटों ने फैंस को बुरी तरह डरा दिया था. स्टेज पर होस्ट सलमान खान ने अचानक अपने सीने में दर्द की शिकायत की और कई बार छाती पकड़ी. इस सीन को देखकर शो के अंदर मौजूद कंटेस्टेंट से लेकर दुनिया भर में मौजूद उनके फैंस तक बेचैन हो गए. लास्ट में सलमान को छाती पकड़े हुए जमीन पर गिरते हुए दिखाया गया

इसके तुरंत बाद आए प्रोमो में भी उन्हें डॉक्टर बुलाने की मांग करते हुए दिखाया गया, जो कि दर्शकों के लिए काफी डरावना था. हालांकि, बाद में सोशल मीडिया पर साफ हुआ कि यह सब केवल एक प्रैंक था और सलमान इसके जरिए घर के एक कंटेस्टेंट को सबक सिखाना चाहते थे. मेकर्स ने भी हालात संभालते हुए रात 1:41 बजे एक नया प्रोमो जारी किया, जिससे पूरी सच्चाई सामने आ गई

नया प्रोमो वहीं से शुरू होता है जहां पिछला एपिसोड समाप्त हुआ था. सलमान खान सीने पर हाथ रखकर दर्द का नाटक करते हुए जमीन पर लेट जाते हैं और डॉक्टर बुलाने के लिए कहते हैं. यह सब देखकर घर के सभी कंटेस्टेंट घबरा जाते हैं. लेकिन अगले ही पल, सलमान लेटे-लेटे ही कहते हैं, "तौकीर, ये जो मैं कर रहा हूं इस वक्त वो आप करते हो... एंटरटेनमेंट के लिए." यह सुनते ही घर का माहौल बदल जाता है और सबकी हंसी छूट जाती है

इसके बाद सलमान उठकर अपनी टोपी पहनते हैं और कहते हैं कि एक्टिंग के मामले में काजी ने कमाल किया है, लेकिन यह तरीका गलत दिशा में चला गया. अरिश्फा खान ने कहा कि सर से बड़ा कोई एक्टर नहीं हो सकता, जिस पर सलमान ने हंसते हुए जवाब दिया कि वह भी कोई बुरे एक्टर नहीं हैं. आम्रपाली दुबे ने भी माना कि सलमान ने सबको सचमुच डरा दिया था. दरअसल, काजी तौकीर पहले दिन से ही तबीयत खराब होने का नाटक करते आ रहे हैं और उन्होंने 'मल्टीपल पर्सनैलिटी डिसऑर्डर' होने का दावा तक किया था. इसी ड्रामे का पर्दाफाश करने के लिए सलमान ने यह नाटक रचा

#Salman ne #Qazi ko sikha diya ek zaroori lesson!Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #Colors par.#BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar pic.twitter.com/ha8qmDWrkM

इसके साथ ही सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके भी इस पूरी सिचुएशन को फैंस के आगे रखा है. उन्होंने बताया कि ये सब बस काजी को सबक सिखाने के लिए था. सलमान ने स्टोरी में लिखा, 'ईश्वर की कृपा से मेरी सेहत बिलकुल ठीक है. बिग बॉस का प्रोमो जिस तरह से काटा गया, वैसा नहीं होना चाहिए था. दर्द सिर्फ काजी तौकीरको यह दिखाने के लिए था कि उसने क्या किया. यह गलत था, क्योंकि उसने एंटरटेनमेंट के लिए सेहत का गलत इस्तेमाल किया.'

इस 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान का एक बेहद रौद्र रूप भी देखने को मिला. उन्होंने ट्रोलर्स और पपराजी की जमकर क्लास लगाई. बिना किसी का नाम लिए, उन्होंने कटरीना कैफकी बॉडी शेमिंग करने वालों और सोशल मीडिया बुलीज पर जोरदार हमला बोला. गुस्से में आकर सलमान ने अपनी टोपी, जैकेट, टी-शर्ट और मेकअप तक उतार फेंके और कहा, "करो... अब ट्रोल करो." उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स के जरिए पैसे कमाने का मतलब किसी को भी बुली करना है

सलमान ने आगे कहा कि लोग किसी के जिस्म, वजन, खानदान, मुस्कान, असफलता या मां बनने के सफर पर भद्दे कमेंट्स करते हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कोई पतला लग रहा है तो कोई मोटा या बूढ़ा हो गया है, इस तरह की सोच बहुत ही शर्मनाक है

ट्रोलर्स के साथ-साथ सलमान ने उन पपराजी को भी आड़े हाथों लिया जो एक्ट्रेसेस की गलत और आपत्तिजनक एंगल से तस्वीरें लेते हैं. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि प्रेग्नेंसी के बाद मां बनी एक्ट्रेसेस जब परिवार के साथ होती हैं, तब उनके आपत्तिजनक वीडियो या तस्वीरें लेकर कैप्शन दिए जाते हैं. सलमान ने महेश मांजरेकर की बेटी, नेहा धूपिया और अपनी भांजी का जिक्र करते हुए इस घटिया मानसिकता की कड़ी निंदा की

भाईजान ने देश की सभी लड़कियों को सलाह देते हुए कहा कि यदि भविष्य में कभी भी ऐसा हो, तो बिना डरे खींचकर एक तमाचा जड़ दें और कहें कि जाकर अपनी मां या बहनों का ऐसा शॉट ले लो. इस तरह सलमान ने एक तरफ जहां मस्ती-मजाक से माहौल हल्का किया, वहीं दूसरी तरफ गंभीर समस्याओं पर खुलकर अपनी बात रखी

यह भी देखें- सलमान खान ने गलत तरीके से की गणपति बप्पा की आरती, वीडियो वायरल होने पर ऐसे रिएक्शन दे रहे लोग