Kerala Landslides: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई से पहले केरल में भारी बारिश का कहर देखने को मिला. दरअसल, भारी बारिश के चलते राज्य के कई इलाकों में भूस्खलन और…
Kerala Landslides: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई से पहले केरल में भारी बारिश का कहर देखने को मिला. दरअसल, भारी बारिश के चलते राज्य के कई इलाकों में भूस्खलन और मिट्टी धंसने के साथ अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) की घटनाएं सामने आई हैं. जिनमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग लापता बताए जा रहे हैं. बिगड़ते हालात को देखते हुए केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीसन ने अधिकारियों को हर घंटे स्थिति की समीक्षा करने का निर्देश दिया है
बता दें कि कल यानी रविवार को जारी एक बयान में मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने कहा कि सतीसन के निर्देशों के बाद, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की कमिश्नर विग्नेश्वरी (IAS) ने स्थिति का जायजा लेने के लिए इडुक्की और कोट्टायम के जिला कलेक्टरों के साथ बैठक की. बयान में बताया गया कि इडुक्की और कोट्टायम के लिए मौसम की स्थिति के बारे में SMS अलर्ट जारी किए गए थे और कलेक्टरों को स्थिति पर नजर रखने और जरूरी कदम उठाने, जैसे कि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, का निर्देश दिया गया था
STORY | Nilambur flash flood: Three more bodies recovered, toll rises to fiveThe death toll in a flash flood in Nilambur in Malappuram district rose to five on Monday, with three more bodies recovered after search operations resumed for people who went missing in Kottapuzha… pic.twitter.com/Sm2rq1dBLP
मुख्यमंत्री ने मलप्पुरम जिले के निलंबूर-अमरंबलम इलाके में आपदा प्रबंधन बल की एक विशेष टीम को तुरंत तैनात करने का भी निर्देश दिया, जहां कोट्टापुझा नदी में पांच लोग बह गए थे
जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम केरल के मलप्पुरम जिले के निलंबूर-अमरंबलम इलाके में कोट्टापुझा नदी में अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में पांच लोगों का एक समूह बह गया, जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लापता हैं. पुलिस के मुताबिक, वंडूर का यह समूह उस जगह पहुंचा था और नहाने के लिए नदी में उतरा था, तभी अचानक बाढ़ आने से जलस्तर बढ़ गया और सभी लोग बह गए
इस दौरान एक स्थानीय निवासी ने एक व्यक्ति को बचाया, जबकि फायर एंड रेस्क्यू सर्विस की टीम ने दो अन्य लोगों के शव बरामद किए हैं. जबकि दो लोग अभी भी लापता हैं. केरल के सीएम सतीशन ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद के लिए उस इलाके में आपदा प्रबंधन बल की एक विशेष टीम को तुरंत तैनात करने का आदेश दिया है
वहीं रविवार शाम को कोट्टायम जिले के टीकोय के पास वेलाथुसेरी में हुए भूस्खलन में तमिलनाडु की एक महिला की मौत हो गई और उसकी सहेली घायल हो गई. मरने वाली महिला की पहचान चेन्नई के जवाहर नगर निवासी संगीता अरुल लाल (35) के तौर पर हुई है. पुलिस ने बताया कि भूस्खलन तब हुआ जब संगीता और उसकी सहेली वागामोन से लौट रही थीं. स्कूटर चला रही संगीता पर सड़क पर खिसककर आई मिट्टी गिर गई. जिसमें उसकी सहेली बच तो गई, लेकिन घायल हो गई. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है
वहीं रविवार दोपहर को केरल के इडुक्की जिले के कोट्टाकम्बूर में बारिश से बचने के लिए एक शेड के नीचे खड़े तीन लोग भूस्खलन की चपेट में आ गए. बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 3:30 बजे, पहाड़ी से मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा शेड पर गिर गया, जिससे तीनों लोग उसके नीचे दब गए. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई और उसे इलाज के लिए ले जाया गया है




टिप्पणियाँ 0