सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भोपाल में 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' और 'पीएम ई-बस सेवा' का शुभारंभ किया। इस दौरान दोनों न…
सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भोपाल में 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' और 'पीएम ई-बस सेवा' का शुभारंभ किया। इस दौरान दोनों ने 351 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
इनिशिएटिव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में एक साथ 351 बसों को हरी झंडी दिखाकर प्रदेशवासियों को "मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा" एवं "पीएम ई-बस सेवा" की सौगात दी
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा, मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि मध्यप्रदेश में दो दशक बाद राज्य परिवहन निगम की पुनः शुरुआत हुई है। कांग्रेस सरकार में चक्काजाम करके योजनाबद्ध तरीके से परिवहन निगम को बंद करने का षड्यंत्र किया गया।कांग्रेस ने राज्य के विकास के लिए कुछ नहीं किया, बल्कि षड्यंत्रपूर्वक परिवहन के निगम के सिस्टम को बिगाड़कर इसे बंद कर दिया। कांग्रेस के राज में सड़क, बिजली और पानी की सुविधा नहीं होने से राज्य की जनता बेहाल थी
जनता का भरोसा सिर्फ भाजपा पर है, इसका उदाहरण है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड विजय हुई है। जनता सब जानती है और वो सच के साथ फैसले लेती है। माननीय नितिन गडकरी जी जब मध्यप्रदेश आते हैं, तो हमेशा विकास की नई सौगात लेकर आते हैं। आज उन्होंने सड़कों के साथ बस सेवा की भी बड़ी सौगात दी है। जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टूटे हुए ब्रिज के निर्माण तक टोल फ्री करने का निर्णय सरकार की संवेदनशीलता और जनसेवा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है
पीएम ई-बस सेवा की सौगात
इसके लिए माननीय गडकरी जी का जोरदार अभिनंदन है। आज मध्यप्रदेश को एक साथ मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा और पीएम ई-बस सेवा की सौगात मिल रही है। नई तकनीक के माध्यम से हम सुगम, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हमारी सरकार केवल फाइलों से नहीं बल्कि जनता के अधिकारों के लिए फैसले लेती है। हमने बीआरटीएस कॉरिडोर को हटाकर सड़कों को और बेहतर करने का निर्णय तथा तथा परिवहन निगम की पुनः शुरुआत करके जनता के हित में बसों का संचालन शुरू किया है
कांग्रेस के जमाने से यूनियन कार्बाइड, भोपाल का लंबे समय तक कचरा पड़ा रहा। हमारी सरकार में उस कचरे का निस्तारण भी किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में हमने तय समय से पूर्व नक्सलियों को मध्यप्रदेश से समाप्त किया है। अब नक्सल प्रभावित क्षेत्र विकास के पथ पर अग्रसर हो रहे हैं





टिप्पणियाँ 0