ग्रेटर नोएडा के बिसरख क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने ई-रिक्शा में सवार युवती का नया iPhone 18 Pro छीन लिया। पीड़िता ने यह फोन वारदात से महज तीन दिन पहले ह…
Hindi News /
भारत /
ग्रेटर नोएडा के बिसरख क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने ई-रिक्शा में सवार युवती का नया iPhone 18 Pro छीन लिया। पीड़िता ने यह फोन वारदात से महज तीन दिन पहले ही खरीदा था और पति के साथ इसका अनबॉक्सिंग वीडियो भी बनाया था
2 min read
ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक युवती से नया iPhone 18 Pro छिन जाने के बाद पूरे परिवार में सन्नाटा पसरा है। सेंचुरियन पार्क सोसाइटी की रहने वाली शुभी भंडारी सुबह ऑफिस के लिए निकली थीं, जब उनके साथ यह घटना घटी
पता पूछने के बहाने रोका, फिर पूछा- 'क्या यह नया iPhone है?'
घटना बिसरख थाना क्षेत्र के एक मूर्ति गोलचक्कर के पास की है। शुभी ई-रिक्शा का ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए फोन निकाल रही थीं। तभी हेलमेट पहने दो बाइक सवार बदमाश पास आए और पहले रास्ता पूछने का नाटक किया। बदमाशों की नजर फोन पर पड़ी तो उन्होंने पूछा, 'क्या यह नया वाला iPhone है?' युवती के 'हां' कहते ही बदमाशों ने हाथ से फोन झपटा और पलक झपकते ही फरार हो गए
बदमाश फोन लेकर हुए फरार
पीड़िता के पति साकेत गुप्ता ने बताया कि उन्होंने यह फोन वारदात से महज तीन दिन पहले ही खरीदा था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शुभी अपने पति के साथ बेहद खुश होकर फोन की अनबॉक्सिंग करती नजर आ रही हैं। हालांकि, बदमाशों की नजर लगते ही यह खुशी चंद पलों में काफूर हो गई
पुलिस गश्त पर उठे सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस
इलाके के लोगों और परिजनों ने सुबह के वक्त सड़कों पर पुलिस की मुस्तैदी को लेकर चिंता जताई है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रोजाना हजारों लोग ऑफिस के लिए निकलते हैं, ऐसे में दिनदहाड़े हुई इस झपटमारी से सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं
ऑनलाइन दर्ज हुई FIR
बिसरख थाना प्रभारी रणजीत सिंह के अनुसार, पीड़िता के पिता की शिकायत पर ऑनलाइन FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस की कई टीमें घटना स्थल के आसपास और बदमाशों के भागने के रूट पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं, ताकि बाइक के नंबर और बदमाशों के हुलिए की पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जा सके





टिप्पणियाँ 0