IND vs WI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज के जरिए एक बार फिर से भारतीय वनडे कप्तान शुभमन गिल मैदान प…
IND vs WI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज के जरिए एक बार फिर से भारतीय वनडे कप्तान शुभमन गिल मैदान पर नजर आएंगे. उनका साथ हेड कोच गौतम गंभीर देंगे, जो इस तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 चुनने के लिए उनका साथ देंगे. भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में किन 11 खिलाड़ियों को मौका मिलेगा और कौन से 4 खिलाड़ी प्लेइंग-11 से बाहर होंगे. तो आइए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11 (Team India Playing 11 ) के बारे में विस्तार में जातने हैं
वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली इस वनडे सीरीज टीम में टीम में कई अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी हो रही है. इस लिस्ट में सबसे पहले भारत के दो पूर्व कप्तानों और दिग्गज खिलाड़ियों का नाम शामिल हैं, जो कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) हैं. इन दोनों के अलावा स्टार अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी वनडे सीरीज में वापसी कर रहे हैं. उनके अलावा टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज मोम्मद सिराज की भी वापसी होने वाली है
The top rankings have a distinctly Indian flavour! 😉🇮🇳Will #TeamIndia's top guns dominate the west Indies once again?Watch them in action #INDvWI 1st ODI 👉 SUN, 27th SEP, 1 PM pic.twitter.com/efoSEG5b9b
वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में कप्तान शुभमन गिल समेत 5 अन्य बल्लेबाजों को मौका दिया जा सकता है. शुभमन गिल और रोहित शर्मा भारत के लिए पारी की शुरुआत करेंगे. वहीं तीसरे नंबर पर टीम इंडिया के लिए विराट कोहली खेलने के लिए आएंगे. इस सीरीज में भारत के लिए नंबर-4 पर रुतुराज गायकवाड़ खेलेंगे क्यों श्रेयस अय्यर इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, जो वनडे में भारत के लिए नियमत रूप से नंबर 4 खेलते हैं
इसके बाद टीम में विकेटकीपर के रूप में केएल राहुल को मौका मिलेगा. वो टीम में बतौर विकेटकीपर खेलेंगे और नंबर-5 पर बल्लेबाजी करेंगे. टीम में छठवें बल्लेबाज के लिए माथापच्ची होगी. इस एक जगह के लिए 3 दावेदार होंगे, जिसमें यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल और नमन धीर शामिल हैं. टीम अगर एक ऑलराउंडर और 4 प्रमुख गेंदबाजों के साथ खेलती है. तो एक ऐसे बल्लेबाजी की जरूरत होगी नंबर 6 पर जो गेंदबाजी भी कर सके
ऐसे में ध्रुव जुरेल इस लिस्ट से बाहर हो सकते हैं क्योंकि वो विकेटकीपर हैं. जुरेल गेंदबाजी नहीं करते हैं. वहीं नमन धीर भी बल्लेबाजी के लिए जानते हैं और ये उनकी पहली सीरीज होगी. ऐसे में उन्हें अपने डेब्यू के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. इस स्थिति में यशस्वी जायसवाल को मौका मिल सकता है. क्योंकि वो बल्लेबाजी के साथ-साथ लेग स्पिन बॉलिंग भी करते हैं. उन्होंने भारत के लिए कई मौकों पर लेग स्पिन गेंदबाजी की है. ऐसे में शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल इस सीरीज में भारत के 6 बल्लेबाज होंगे
- 38 Year Old Rohit Sharma is No.1 Ranked. - 37 Year Old Virat Kohli is No.2 Ranked. THE GREATEST DUO OF ODI CRICKET..!!! 🫡🇮🇳 pic.twitter.com/5jfEiXUZLH
टीम इंडिया के कप्तान गिल और कोच गंभीर टीम में बतौर स्पिनर रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव को शामिल कर सकते हैं. भारतीय टीम इन 2 प्रमुख स्पिन गेंदबाजों के साथ उतर सकती है. वहीं यशस्वी जासवाल अगर टीम में होंगे तो वो लेग स्पिन बॉलिंग के साथ स्पिन का तीसरा विकल्प भी टीम को प्रदान करेंगे. बता दें कि, भारत के इस स्क्वाड में सिर्फ 2 ही स्पिन गेंदबाज शामिल हैं
वहीं तेज गेंदबाजी की बात करें तो पिछली कुछ सीरीज में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ कप्तान गिल और कोच गंभीर की पहली पसंद होंगे. उनके साथ में अनुभवी पेसर मोहम्मद सिराज को मौका मिल सकता है. उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा से पहले तरजीह दी जा सकती है. वहीं तीसरे तेज गेंदबाजी की भूमिका में ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को शामिल किया जा सकता है
रेड्डी वनडे टीम में भारत को नंबर 7 पर बल्लेबाजी भी प्रदान करेंगे. उन्होंने हाल ही में टी20 क्रिकेट में शानदार पेस और लेंथ के साथ बॉलिंग की है.वो हार्दिक पांड्या के बाद भारत के प्रमुख तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर बनने की राह पर हैं. लेकिन रेड्डी के तीसरे पेसर के तौर पर खेलने पर जो समस्या आएगी वो ये होगी कि, अगर उनके खिलाफ वेस्टइंडीज के बल्लेबाज तेजी से रन बनाते हैं तो, ऐसे में यशस्वी जायसवाल कुछ ओवर डालकर उसकी भरपाई कर सकते हैं
1 - रोहित शर्मा2 - शुभमन गिल (कप्तान),3 - विराट कोहली4 - रुतुराज गायकवाड़,5 - यशस्वी जायसवाल6 - केएल राहुल (उपकप्तान)7- नीतीश कुमार रेड्डी8 - रवींद्र जडेजा9 - कुलदीप यादव10 - गुरनूर बराड़11 - मोहम्मद सिराज
🚨 News 🚨#TeamIndia ODI & T20I squads announced for West Indies tour of India 2026, along with updated squad for Japan T20I & Asian Games.More Details ▶️ pic.twitter.com/Y9RGlQ09XK
भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज की प्लेइंग-11 से इन 4 खिलाड़ियों को बाहर बैठना पड़ सकता है. इन खिलाड़ियों में सबसे पहला नाम नमन धीर को होगा. उनके बाद ध्रुव जुरेल को भी बाहर बैठना पड़ सकता है क्योंकि केएल राहुल बतौर विकेटकीपर टीम में मौजूद होंगे. वहीं प्रसिद्ध कृष्णा का भी टीम से बाहर होना तय है क्योंकि उनको तब मौका मिल सकता है, जब सिराज और गुरनूर खराब करेंगे
वहीं बाहर बैठने वाले खिलाड़ियों में चौथा नाम आकिब नबी का होगा. उन्हें हर बार टीम में शामिल किया जाता है लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं दिया जाता है. ऐसे नमन धीर, ध्रुव जुरेल, प्रसिद्ध कृष्णा और आकिब नवी प्लेइंग-11 से बाहर रह सकते हैं. इनको तभी मौका मिलेगा जब कोई प्रमुख खिलाड़ी चोटिल या बीमार होगा
1 - नमन धीर2 आकिब नबी3 - प्रसिद्ध कृष्णा4 - ध्रुव जुरेल
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर
Setting the standard in ODIs! 🫡🇮🇳#TeamIndia swept the last 7️⃣ series against the West Indies to keep the winning streak untouched! 💥⚡#INDvWI 1st ODI 👉 SUN, 27th SEP, 1 PM pic.twitter.com/Z723jpV7oL






टिप्पणियाँ 0