Oldest Player to Make ODI Debut: क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ी अक्सर बल्ले और बॉल के साथ धमाल मचाते हुए नजर आते हैं और उनके इस शानदार प्रदर्शन को देखने के लिए दु…
Oldest Player to Make ODI Debut: क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ी अक्सर बल्ले और बॉल के साथ धमाल मचाते हुए नजर आते हैं और उनके इस शानदार प्रदर्शन को देखने के लिए दुनिया भर के लोग मैदान में आते हैं. इनमें से कुछ खिलाड़ी बहुत जल्दी अपनी टीम के लिए खेले जाते हैं. तो वहीं कुछ खिलाड़ियों को लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी काफी बाद मौका मिलता है. अपनी टीम के लिए जो जल्दी खेल जाते हैं, वो डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाते हैं. वहीं जिनको सबसे बाद में मौका मिलता है, वो डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाते हैं. तो आज हम आपको वनडे में डेब्यू करने वाले 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं
वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे पहला नाम नीदरलैंड्स के नोलान क्लार्क का मौजूद है. क्लार्क के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड शामिल है. 17 फरवरी 1996 को भारत के वडोदरा में नीदरलैंड्स का मुकाबला न्यूजीलैंड से हुआ था. इसी मैच में क्लार्क ने अपना पहला वनडे खेला. उस समय उनकी उम्र 47 साल 240 दिन थी. इतनी अधिक उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखना अपने आप में बड़ी उपलब्धि थी. उनका यह रिकॉर्ड आज भी कायम है
Born when Bradman was still playing. Shared dressing room with Sobers. Started First-Class cricket before Lara, Sachin, or Pollock were born; yet played a World Cup alongside all of them. A Cricketing bridge who spanned eras. Revisiting Nolan Clarke story on his Birthday today👇 pic.twitter.com/5rjCqTFgQX
इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर नॉर्मन गिफर्ड बने हुए हैं. उन्होंने अपने करियर का ज्यादातर हिस्सा टेस्ट क्रिकेट में बिताया था. 24 मार्च 1985 को शारजाह में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले में उन्हें वनडे डेब्यू का मौका मिला. उस समय गिफर्ड की उम्र 44 साल 359 दिन थी. यानी वो अपने 45वें जन्मदिन से सिर्फ छह दिन दूर थे. अपने अनुभव और स्पिन गेंदबाजी के दम पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी जगह बनाई
वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हांगकांग के राहुल शर्मा हैं. वो भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं. जिन्होंने 16 जुलाई 2004 को एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था. कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले के समय उनकी उम्र 43 साल 306 दिन थी. इतनी उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना आसान नहीं था लेकिन राहुल ने अपने प्रदर्शन और जुनून से सभी फैंस का दिल जीत लिया
Worcestershire County Cricket Club are saddened to share the news of the passing of Norman Gifford MBE, aged 85.A former Worcestershire captain, Norman enjoyed an illustrious playing career that saw him win the County Championship with the Pears in 1964.Norman, represented… pic.twitter.com/FKfqIJL6Dz
नामीबिया के जेएल लाउ वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद हैं. उन्होंने 10 फरवरी 2003 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में अपना पहला वनडे मैच खेला. यह मुकाबला विश्व कप के दौरान हुआ था. उस समय लाउ की उम्र 43 साल 236 दिन थी. इतनी उम्र में विश्व कप जैसे बड़े मंच पर उतरना उनके करियर में उन्होंने कई बार धमाकेदार प्रदर्शन किया
इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर नीदरलैंड्स के फ्लेवियन एपोंसो बने हुए है. वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट में फ्लेवियन एपोंसो मौजूद हैं. उन्होंने भी 17 फरवरी 1996 को वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ उसी मैच में डेब्यू किया था, जिसमें नोलान क्लार्क ने रिकॉर्ड बनाया





टिप्पणियाँ 0