Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

Kal Ka Mausam 29 October: करवा चौथ पर बारिश का अलर्ट? जानें दिल्ली-NCR, यूपी और मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम

🕐 28 Oct 2026, 03:10 pm• 2 min padho • Chugal Khor News
Kal Ka Mausam 29 October: करवा चौथ पर बारिश का अलर्ट? जानें दिल्ली-NCR, यूपी और मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 29 October: करवा चौथ का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। बता दें इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। परंपरा के अनुसार, रात में चंद्रमा के दर्शन और पूजा के बाद व्रत खोला जाता है। हालांकि, इस बार मौसम में बदलाव के कारण कई शहरों में चांद देखने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव को लेकर 28 से 31 अक्टूबर तक कुछ इलाकों में खराब मौसम की आशंका जताई गई है

मौसम विभाग IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 29 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। जिसमें वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर समेत आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना बताई गई है। ऐसे में कुछ जगहों पर गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा भी रह सकता है

वहीं, आगरा और आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश हो सकती है। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आने की संभावना है। ऐसे में करवा चौथ की पूजा की तैयारी कर रहे लोगों को स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखनी चाहिए

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और मेरठ में 29 अक्टूबर की शाम बादल छाए रहने की आशंका जताई गई है। अब अगर आसमान में घने बादल रहे, तो चंद्रमा के दर्शन करने में परेशानी हो सकती है

दिल्ली में चांद निकलने का अनुमानित समय रात करीब 8 बजकर 17 मिनट बताया गया है। हालांकि, चांद दिखाई देने का समय और उसकी दृश्यता स्थानीय मौसम पर निर्भर करेगी

जानकारी के लिए बता दें मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में भी मौसम खराब रह सकता है। जिनमें पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, सीधी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और बालाघाट में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं, छतरपुर, कटनी, जबलपुर, मंडला, छिंदवाड़ा और सिवनी में भी बारिश हो सकती है

बता दें इस बार करवा चौथ पर चांद के दर्शन मौसम पर निर्भर कर सकते हैं। हालांकि, केवल बारिश का अलर्ट होने से यह तय नहीं होता कि हर शहर में चांद दिखाई नहीं देगा। बादलों की स्थिति अलग-अलग इलाकों में बदल सकती है

स्रोत: RNI News

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें