Kajal Raghwani Car Attacked: काजल राघवानी (Kajal Raghwani) भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, उनको चाहने वालों की संख्या भी बहुत बड़ी है. वह जब भी पब्लिक में ब…

Kajal Raghwani Car Attacked: काजल राघवानी (Kajal Raghwani) भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, उनको चाहने वालों की संख्या भी बहुत बड़ी है. वह जब भी पब्लिक में बाहर निकलती हैं तो उन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ लग जाती है. वह अपनी एक्टिंग और डांस से ही नहीं बल्कि अपनी खूबसूरती से भी लोगों का दिल जीतती नजर आती हैं. बीते दिन जब वह बिहार में एक ज्वेलरी शोरूम का उद्घाटन करने की गई तो उनके काफिले पर पथराव कर दिया गया. बताया जा रहा है कि इस दौरान लोगों ने ईट और पत्थर भी चलाए जिससे उनकी कार का शीशा भी टूट गया. सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई वीडियो सामने आए, जिसके बाद दावा किया जाने लगा कि उनकी कार पर ये हमला जानबूझकर काराया गया. आइए जानते हैं कि इसकी सच्चाई क्या है

दरअसल, काजल राघवानी बिहारशरीफ में उद्घाटन के लिए एक ज्वेलरी शोरूम पहुंची थीं. उनके साथ उनकी टीम भी मौजूद थी. जब लोगों को इस बारे में पता चला कि काजल बिहारशरीफ आई हुई हैं तो उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गये. भीड़ अधिक होने के कारण सुरक्षा सिस्टम को देखते हुए शोरूम के अंदर लोगों की एंट्री बंद कर दी गई. शोरूम के बाहर अफरातफरी का मच गई और उनकी कार पर लोगों ने ईट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया

जब शोरूम के बाहर भीड़ एकदम कंट्रोल से बाहर हो गई तब पुलिस ने अपना मोर्चा संभाला और लोगों से वहां से जाने की अपील की. हालांकि कई लोगों ने इसके बावजूद हंगामा किया. लेकिन पुलिस ने अपनी सूझबूझ से लोगों को समझाया और हंगामा ना करने की अपील की. इसके बाद किसी तरह भीड़ ने पुलिस की बात मानी. वहीं, पुलिस की मौजूदगी में काजल राघवानी को काफिले के साथ सुरक्षित बाहर निकालकर पटना की ओर रवाना कर दिया. जिससे एक्ट्रेस बाल-बाल बचीं

वहीं, सोशल मीडिया पर जब इस घटना का वीडियो सामने आया तो कुछ लोगों ने दावा किया कि काजल राघवानी की कार पर जानबूझकर हमला कराया गया. लोगों ने दावा किया है कि एक्ट्रेस की कुछ समय से निरहुआ और पवन सिंह से बिगड़ी हुई है. ऐसे में उनके फैंस ने यहां आकर एक्ट्रेस की कार पर हमला किया. इसके साथ ही कुछ लोगों का ये भी कहना है कि भोजपुरी बवाल शो में काजल और निरहुआ के बीच तीखी तकरार देखने के लिए मिली थी. जिसका बदला लेने के लिए अब उनके फैंस ने एक्ट्रेस के साथ ऐसा किया है

View this post on Instagram

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर काजल राघवानी को लेकर जो दावे किए जा रहे हैं उसमें कोई सच्चाई नहीं है क्योंकि उनकी कार पर किसी दूसरे सेलेब्स के फैंस ने हमला नहीं किया था. दरअसल, जब वह ज्वेलरी शोरूम का उद्घाटन करने आई थीं तो उन्हें देखने के लिए पहले से ही भारी भीड़ जमा हो गई है. ऐसे में जब लोग कंट्रोल से बाहर हो गए तो काजल राघवानी जिस शोरूम में गई थी, उसे बंद कर दिया गया. जिससे लोग नाराज हो गए क्योंकि वह उन्हें नहीं देख पाए और उन्होंने वहां पर पथराव करना शुरू कर दिया. इसी बीच उनकी कार का शीशा भी टूट गया. जिससे साफ होता है कि उन पर किसी ने भी जानबूझकर हमला नहीं कराया था