Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

जमुई, समस्तीपुर के बाद बांका में छेड़छाड़ की घटना पर बवाल, तेजस्वी ने सम्राट सरकार को घेरा, कहा- कितनी बहन-बेटियों के साथ

🕐 25 Sep 2026, 05:21 pm• 4 min padho • Chugal Khor News
जमुई, समस्तीपुर के बाद बांका में छेड़छाड़ की घटना पर बवाल, तेजस्वी ने सम्राट सरकार को घेरा, कहा- कितनी बहन-बेटियों के साथ

Banka Girl Harassment: बिहार के बांका जिले में मंदार हिल में एक लड़की के साथ कथित छेड़छाड़ का एक वीडियो सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने छह अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया। यह पिछले कुछ दिनों में तीसरा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है

भारत

Banka Girl Harassment: जमुई और समस्तीपुर में नाबालिग के साथ उत्पीड़न की घटनाओं के कुछ दिनों बाद ही, बिहार के बांका जिले से एक अन्य लड़की के साथ कथित उत्पीड़न का एक और वीडियो सामने आया है, जिसके बाद एक बार फिर से सियासी बयानबाजी तेज हो गई है

बताया जा रहा है कि इस वीडियो में ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मंदार हिल पर एक लड़की को परेशान करते हुए दिखाया गया है। पुलिस को 22 सितंबर को अपने सोशल मीडिया सेल के ज़रिए इस वीडियो के बारे में पता चला। पुलिस की शिकायत के अनुसार, फुटेज में छह अज्ञात लोग महिला के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकतें करते और उसे चप्पल मारते हुए दिखाई दे रहे हैं

इस घटना के वीडियो को सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर करते हुए बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर जमकर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी ने एक्स पर लिखा सम्राट चौधरी सहित एनडीए नेता ऐसी घटनाओं पर अपने संकीर्ण व तुच्छ बयानों से स्वयं को गर्वित महसूस क्यों कर रहे है

लड़की के साथ बदसलूकी और चप्पल से मारपीट किया

अधिकारियों ने बताया कि बांका में एक मशहूर ऐतिहासिक टूरिस्ट स्पॉट, मंदार हिल पर एक लड़की के साथ बदसलूकी और मारपीट करते हुए कुछ अज्ञात युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है

3 सितंबर के इस वीडियो में कथित तौर पर कई युवक महिला के साथ बदसलूकी करते और चप्पल से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 22 सितंबर को सोशल मीडिया सेल के ज़रिए यह वीडियो पुलिस के ध्यान में आया, जिसके बाद बौंसी पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी

छह अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

बौंसी पुलिस स्टेशन SHO पंकज कुमार झा ने बताया मंदार हिल पर एक लड़की को कथित तौर पर परेशान और मारपीट करते हुए दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद कम से कम छह अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।FIR के मुताबिक, वायरल वीडियो 22 सितंबर को दोपहर करीब 2:45 बजे बौंसी स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) पंकज कुमार झा के WhatsApp नंबर पर मिला था। सीनियर अधिकारियों के निर्देश पर, झा पुलिस टीम के साथ दोपहर करीब 3 बजे मंदार हिल पहुंचे और वीडियो में दिख रही जगह को वेरिफाई किया

BNS और IT एक्ट के तहत FIR दर्ज

FIR में कहा गया है कि छह अज्ञात युवक कथित तौर पर उस लड़की के साथ "अश्लील व्यवहार और हरकतें" करते हुए शामिल थे। इसमें यह भी कहा गया है कि घटना का वीडियो बनाया गया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर फैलाया गया

भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 74, 75, 76 और 3(5) के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act), 2000 की धाराओं 66E और 67A के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब वायरल वीडियो में दिख रहे चेहरों और अन्य उपलब्ध सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है

तीन युवक हिरासत में

बिहार के बांका जिला के मंदार हिल में लड़की के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का कथित वीडियो वायरल होने के मामले में तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि पीड़िता से PhonePe के ज़रिए कथित तौर पर 1,500 रुपये लिए गए थे

बांका के पुलिस अधीक्षक (SP) अमितेश कुमार ने बताया कि 22 सितंबर को बाउंसी स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) की नज़र इस वीडियो पर पड़ी और बाद में पुष्टि हुई कि इसे मंदार हिल के आस-पास रिकॉर्ड किया गया था

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर साधा निशाना

बांका के इस घटना का वीडियो पोस्ट करते हुए तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा 'बांका की घटना पर फिर बिहार शर्मसार हुआ। हमारी कितनी बहनों-बेटियों के साथ दुष्कर्म होता रहेगा

पुलिस वीडियो वायरल होने के बाद ही हरकत में क्यों आती है? कितने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हुई? आरोपियों की सामाजिक पृष्ठभूमि ही सजा का मापदंड क्यों

सम्राट चौधरी सहित एनडीए नेता ऐसी घटनाओं पर अपने संकीर्ण व तुच्छ बयानों से स्वयं को गर्वित महसूस क्यों कर रहे है

ये भी पढ़ें: 'नेहरू से मोदी से तक, मुसलमानों ने हिंदुओं को नेता माना है; UP में मुस्लिम CM हो, मौलाना फरंगी गद्दार है अखिलेश के तलवे...', मौलाना रशीदी का हमला

स्रोत: Republic Bharat

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें