Bihar Jamui Case: बिहार जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ हुई बदसलूकी के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. बताया जा रहा है कि छात्र-छात्रा के साथ बदसलूकी के…

Bihar Jamui Case: बिहार जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ हुई बदसलूकी के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. बताया जा रहा है कि छात्र-छात्रा के साथ बदसलूकी के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी नंदन यादव और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. जानकारी के मुताबिक, इस मुठभेड़ के दौरान नंदन यादव पैर में गोली लगने से घायल हो गया है. इसके अलावा इस मामले में फरार एक अन्य आरोपी हरेराम यादव के पैर टूटने की भी जानकारी सामने आई है. फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को जमुई सदर अस्पताल लेकर गई है. बिहार पुलिस के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने पुलिस की कार्रवाई की पुष्टि की है

बता दें कि बिहार के जमुई में शनिवार देर शाम एक नाबालिग छात्र अपनी सहपाठी छात्रा के साथ मड़वा पहाड़ी की ओर जा रहा था, जब वह लौटकर आया तो कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ बदसलूकी की. बता दें कि दोनों छात्र शहर के एक कोचिंग संस्थान में साथ में पढ़ते हैं. इस घटना का एक वीडियो सोमवार को वायरल हुआ. उसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान के बाद एक्शन लेते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि इस मामले का मुख्य आरोपी नंदन यादव और दूसरा हरेराम यादव फरार चल रहे थे. जिन्हें मंगलवार को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

The main accused, Nandan Yadav, in the case involving molestation of a student has been injured after being shot in the leg in an encounter: Jamui Police pic.twitter.com/iI6NzrCZIz

बिहार पुलिस के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के मुताबिक, पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही थी. इसी दौरान नंदन यादव पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा. इस दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में नंदन यादव के पैर में गोली लग गई. उसके बाद पुलिस ने नंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के मुताबिक, हरेराम यादव के साथ भी पुलिस की मुठभेड़ हो गई. इस दौरान उसके पैर टूटने की जानकारी मिली है. उसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची है

एडीजी के मुताबिक, जमुई मामले में शामिल आरोपियों में कुछ नाबालिग हैं. सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपियों की पहचान के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की. पुलिस का कहना है कि इस मामले में अब कोई आरोपी फरार नहीं है सभी की गिरफ्तारी हो चुकी है

खबर अभी अपडेट हो रही है