Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

JK सीमेंट की पहल से बदली युवाओं की राह, 98 लोगों ने शुरू किया अपना कारोबार, 4.15 करोड़ का मिला ऋण

🕐 27 Oct 2026, 02:50 pm• 2 min padho • Chugal Khor News
JK सीमेंट की पहल से बदली युवाओं की राह, 98 लोगों ने शुरू किया अपना कारोबार, 4.15 करोड़ का मिला ऋण

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए एक खास पहल की शुरूआत की गई है, ताकि प्रदेश के नौजवान दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय अपना खुद का कारोबार शुरू कर सके। दरअसल, JK सीमेंट और भारतीय युवा शक्ति ट्रस्ट (BYST) की संयुक्त पहल इस दिशा में उन्हें प्रोत्साहित कर रही है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के स्थानीय युवाओं को व्यवसाय स्थापित करने के लिए सही मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता यह उपलब्ध करावा रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और जिले में रोजगार के नए अवसर तैयार करना है

उद्यमिता विकास कार्यक्रम के माध्यम से पन्ना जिले में युवाओं को स्वरोजगार के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 6,345 युवाओं को इस पहल से जोड़कर मार्गदर्शन दिया गया है। इनमें से 756 युवाओं की करियर काउंसलिंग (Career Counseling) की गई, जबकि 265 युवाओं को कारोबार शुरू करने और साथ ही उसे सही ढंग से संचालित करने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है

कार्यक्रम के तहत युवाओं को व्यवसाय की संभावनाओं को समझने, सही निर्णय लेने और कारोबार के दौरान आने वाली चुनौतियों से निपटने में मदद दी जा रही है। इसके लिए 130 अनुभवी मेंटर्स को भी नेटवर्क को इसमें शामिल किया गया है, जो युवाओं को जरूरी सलाह और दिशा-निर्देश उपलब्ध करवाते हैं

वहीं, देखा जाए तो इस बेहतरीन पहल के तहत अब तक मध्या प्रदेश के पन्ना जिले में 98 नए उद्यमी अपना खुद का व्यवसाय (Own Business) शुरू कर चुके हैं। इससे युवाओं को अपनी आजीविका का साधन तैयार करने का एक अच्छा अवसर मिला रहा है। साथ ही, इन व्यवसायों के विस्तार से दूसरे लोगों के लिए भी रोजगार की संभावनाएं बन रही हैं

वहीं, स्थानीय कारोबार (Local Business) के बढ़ने से सप्लाई चेन, परिवहन और अन्य सहायक सेवाओं से जुड़े लोगों को भी इससे रोजगार मिलेगा और उनकी आय में भी बढ़ोतरी होगी। इस तरह से स्वरोजगार की यह पहल स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को सबसे अधिक बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगी

अपना बिजनेस शुरू करने के लिए पूंजी की जरूरत को ध्यान में रखा गया है, जिसके तहत इस कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों के सहयोग से 4.15 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण स्वीकृत कराकर वितरित किया गया है। इस वित्तीय सहायता का उद्देश्य युवाओं को अपने व्यावसायिक विचारों को वास्तविक रूप देने और मौजूदा कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करना है

JK सीमेंट और भारतीय युवा शक्ति ट्रस्ट की यह पहल युवाओं को नौकरी खोजने के साथ-साथ अपना व्यवसाय स्थापित करने के लिए भी प्रेरित कर रही है। प्रशिक्षण, मेंटरशिप और वित्तीय सहायता के जरिए युवा अपने पैरों पर खड़े होने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इससे पन्ना जिले में स्वरोजगार को प्रोत्साहन मिलने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की संभावनाएं भी बढ़ रही हैं

स्रोत: RNI News

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें