जम्मू-कश्मीर के बडगाम एनकाउंटर में लश्कर का टॉप कमांडर मूसा मारा गया है। सेना ने आतंकी की मारे जाने की पुष्टि की है। इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी…
जम्मू-कश्मीर के बडगाम एनकाउंटर में लश्कर का टॉप कमांडर मूसा मारा गया है। सेना ने आतंकी की मारे जाने की पुष्टि की है। इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है
भारत
जम्मू-कश्मीर के बड़गाम एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक सबसे वांछित कमांडर आतंकी मूसा मारा गया है। सुरक्षा अधिकारियों ने उसकी पहचान सुलेमान शाह उर्फ फौजी मूसा के रूप में की है। इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है
बड़गाम जिले के ऊंचाई वाले इलाके यूसमर्ग के कोराग क्षेत्र और दूधपथरी के जंगलों में सेना की चिनार कोर, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान के दौरान यह मुठभेड़ हुई। खुफिया सूचना के आधार पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। संदिग्ध गतिविधि देखकर सुरक्षाबलों ने फायरिंग की, जिसके जिसके जवाब में आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों और से घंटों गोलीबारी होती रही
लश्कर का टॉप कमांडर मूसा मुठभेड़ में ढेर
जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को मार गिराया गया। जिसकी पहचान लश्कर का टॉप कमांडर सुलेमान शाह उर्फ मूसा के रूप में हुई। सेना की चिनार कोर ने आधिकारिक रूप से आधिकारिक रूप से आतंकी की पहचान की है। मूसा जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी हमलों को अंजाम दिया है। सेना को इसकी तालाश लंबे समय से थी
सेना का सर्च ऑपरेशन जारी
पीर पंजाल रेंज के दोनों ओर कई हमलों में मूसा की भूमिका बताई जाती है। इससे पहले इस महीने की शुरुआत में यूसमर्ग पहाड़ियों में हुई मुठभेड़ में वह बच निकला था, जिसमें उसका करीबी साथी यासिर मारा गया था। इलाके में और आतंकियों के छिपे होने की संभावना है। सेना का सघन सर्च अभियान जारी है
आतंकी का शव बरामद
आतंकी का शव बरामद कर लिया गया है, उसके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुआ है। सेना की चिनार कोर ने 'ऑपरेशन कोराग' के तहत चलाए जा रहे इस अभियान की जानकारी साझा करते हुए कहा कि ऑपरेशन अभी जारी है



टिप्पणियाँ 0