Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

इस रविवार बैंक रहेंगे खुले, अचानक क्यों लिया गया यह फैसला? जानिए पूरी वजह

🕐 23 Sep 2026, 03:51 pm• 2 min padho • Chugal Khor News
इस रविवार बैंक रहेंगे खुले, अचानक क्यों लिया गया यह फैसला? जानिए पूरी वजह

बैंक ग्राहकों के लिए यह हफ्ता बेहद महत्वपूर्ण और उथल-पुथल भरा साबित होने वाला है. आमतौर पर रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण बैंक बंद रहते हैं, लेकिन इस बार 27 सितंबर को सभी सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सामान्य कार्यदिवसों की तरह पूरी तरह खुले रहेंगे. सरकार ने यह कदम आगामी सप्ताह में होने वाली तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल के कारण जनता को होने वाली परेशानियों से बचाने के लिए उठाया है

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिनों की देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है. चूंकि शनिवार 26 सितंबर और रविवार 27 सितंबर के बाद लगातार तीन दिन हड़ताल प्रस्तावित थी, ऐसे में बैंक लगातार पांच दिनों तक बंद रह सकते थे. वित्त मंत्रालय ने आम जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 23 सितंबर को बयान जारी किया कि 27 सितंबर, 2026 रविवार को सभी सार्वजनिक और ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे, ताकि लेन-देन और जरूरी कामकाज प्रभावित न हों

बीते मंगलवार को उप-मुख्य श्रम आयुक्त की मध्यस्थता में वित्तीय सेवा विभाग (DFS), इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और बैंक यूनियनों के बीच सुलह बैठक हुई थी. हालांकि, यह वार्ता बेनतीजा रही। बैंक कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख संगठन UFBU की मुख्य मांग हफ्ते में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की है. यूनियनों का कहना है कि जब तक उनकी इस मांग पर सरकार ठोस कदम नहीं उठाती, तब तक वे 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित हड़ताल वापस नहीं लेंगे

इससे पहले भी 11 सितंबर को इन्हीं मांगों को लेकर यूएफबीयू के नेतृत्व में सात प्रमुख कर्मचारी संगठनों ने एक दिन की देशव्यापी हड़ताल की थी. उस दौरान देशभर के सरकारी बैंकों में कामकाज पूरी तरह ठप हो गया था, जबकि निजी बैंकों पर इसका ज्यादा असर नहीं देखा गया था क्योंकि वहां यूनियनों का प्रभाव कम है. इस बार भी यदि 28 सितंबर से हड़ताल होती है, तो सरकारी बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं

स्रोत: NewsNationTV

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें