उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का आयोजन ग्रेटर नोएडा में किया गया है 5 दिनों तक इस दौरान देश-विदेश के मेहमान उत्तर प्रदेश के उत्पादन उद्योग और…

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का आयोजन ग्रेटर नोएडा में किया गया है 5 दिनों तक इस दौरान देश-विदेश के मेहमान उत्तर प्रदेश के उत्पादन उद्योग और व्यंजन की खासियत से रूबरू होंगे उत्तर प्रदेश सरकार हर वर्ष इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन ग्रेटर नोएडा में करती है और सरकार का प्रयास है कि उत्तर प्रदेश के जनपदों के उत्पाद उनके बेहतरीन व्यंजन और संस्कृति से विदेशी व्यापारी और देश के उद्यमी रूबरू हो जिससे उत्तर प्रदेश के व्यंजन व्यापार और विषय वस्तु को एक वैश्विक पहचान मिले l

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 यानी उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का शुभारंभ किया इस दौरान कई देशों के प्रतिनिधि और देश के भी उद्यमी मौजूद रहे सीएम योगी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनके साथ संवाद किया और उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति देने पर चर्चा हुई हालांकि इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष को लेकर तीखा प्रहार किया केंद्र के मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कभी कट्टों का उद्योग था और आज उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डॉलर इकोनामी वाला प्रदेश बन रहा है गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद उत्तर प्रदेश में सियासत गर्म हो गई l

गृह मंत्री अमित शाह ने एक जमाना था जब सपा बसपा का यहां शासन था,यहां अपराध की इंडस्ट्री चल रही थी,कट्टा और अवैध तमंचों की इंडस्ट्री लगती थी।शहर शहर में वाहन चुराने का कुटीर उद्योग लगता था,चैन स्नेचिंग में युवाओ को हुनर प्राप्त करने का मौका मिलता था।आज दस साल के बाद स्थिति देखिये,कट्टा उद्योग की जगह यहां डिफेंस कॉरिडोर बना है,वाहन चोरी की जगह वाहन मैन्युफैक्चरिंग हो रहा है,चेन स्नेचिंग उद्योग की जगह मेडिकल डिवाइस पार्क बन रहा है,ये बहुत बड़ा परिवर्तन है। जिस उत्तरप्रदेश में साहस नही था कि लखनऊ में इन्वेस्टमेंट समिट किया जाय,आज वह उत्तरप्रदेश आज इन्वेस्टमेंट लाने का प्रमुख कारण बना है,यह परिवर्तन डबल इंजन सरकार के कारण आया है।योगी सरकार बनने के बाद सपा,बसपा के समय की गुंडागर्दी को भाजपा सरकार ने नेस्तनाबूद कर दिया है।

सपा प्रवक्ता आजम खान ने कहा अमित शाह जी भारत के वही गृहमंत्री हैं जिन्होंने खुद एक इंटरव्यू में कहा कि पंद्रह लाख रुपया जो देना था वो जुमलेबाजी थी। भारतीय जनता पार्टी ये समझती है कि किसी झूठ को बार-बार कहने से वो सच हो जाएगा, वो सच होने वाला नहीं है। कल रायबरेली की जनता ने बता दिया कि जनता उत्तर प्रदेश की भाजपा शासन-प्रशासन से कितना त्रस्त है। जो जोश और उत्साह कल रायबरेली में था वो ये कह रहा है कि भारतीय जनता पार्टी की विदाई तय है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी बुनियादी मुद्दों – स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, विकास पर जवाब ना देकर इधर-उधर की बात करके, इवेंट मैनेजमेंट करके निकलना चाहती है, लेकिन अब जनता उसे निकलने नहीं देगी। जनता के सवालों का जवाब चाहिए। अमित शाह जी के पास जवाब हो तो बताएं। संसद में जब स्टूडेंट मार्च कर रहे थे तो पायलेट गन क्यों चली? एक महीना संसद क्यों नहीं आए? इन सवालों का जवाब दें तो ज्यादा अच्छा होगा।”

Welcome! Log into your account

Forgot your password? Get help