होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

India vs Japan Hockey: नारी शक्ति को समर्पित होगा मुकाबला, महिलाओं के लिए खास रहेगा पूरा स्टैंड

🕐 26 Nov 2026, 03:10 am• 2 min padho • Chugal Khor News
India vs Japan Hockey: नारी शक्ति को समर्पित होगा मुकाबला, महिलाओं के लिए खास रहेगा पूरा स्टैंड

भोपाल। मध्यप्रदेश एशियन वूमेंस चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 में भारत और जापान के बीच होने वाला मुकाबला महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ खास बनाया जाएगा। 25 नवंबर को शाम 6 बजे खेले जाने वाले इस मैच को ‘नारी शक्ति विशेष दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर स्टेडियम का एक पूरा स्टैंड महिलाओं को समर्पित रहेगा। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने इस विशेष आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि समर्पित स्टैंड में प्रदेश की समाजसेवी महिलाओं, महिला खिलाड़ियों और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। इस पहल के जरिए खेल के मंच से महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी का संदेश दिया जाएगा

मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के मुताबिक, भारत और जापान के बीच होने वाला मुकाबला केवल खेल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे महिलाओं के सम्मान और उनके योगदान को पहचान देने के अवसर के रूप में भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाली महिलाओं को मैच देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। स्टेडियम में उनके लिए विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि महिला सशक्तिकरण के संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाया जा सके

विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना देश के विकास के लिए जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मध्यप्रदेश में इसी सोच के अनुरूप काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन भी महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है

मंत्री सारंग ने भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में महिलाओं के सम्मान को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि नारी शक्ति को ज्ञान, साहस और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। उन्होंने मां सरस्वती को ज्ञान, मां दुर्गा और मां काली को शक्ति एवं साहस तथा मां लक्ष्मी को धन और समृद्धि का प्रतीक बताया। उनके अनुसार भारतीय परंपरा में मां, बहन, बेटी और बहू के रूप में नारी का स्थान अत्यंत सम्माननीय है। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार और समाज की मजबूत नींव हैं। इसलिए उनके योगदान को पहचानना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देना सभी की जिम्मेदारी है

मध्यप्रदेश एशियन वूमेंस चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 के दौरान नारी शक्ति विशेष दिवस का आयोजन महिला सम्मान और प्रोत्साहन की दिशा में एक विशेष पहल के रूप में देखा जा रहा है। भारत-जापान मुकाबले के दौरान महिलाओं को समर्पित स्टैंड इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगा। इस पहल के माध्यम से खेल, सामाजिक भागीदारी और महिला सशक्तिकरण को एक मंच पर जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है

स्रोत: RNI News

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें