Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ
अन्य Breaking

IGRS पर गलत रिपोर्ट लगाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री योगी -

🕐 02 Nov 2026, 12:20 pm• 2 min padho • Chugal Khor News
IGRS पर गलत रिपोर्ट लगाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री योगी -

Take Strict Action Against Officials Filing False IGRS Reports: CM Yogi Adityanath.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरे दिन सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि हर समस्या का प्रभावी समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा।

जनता दर्शन में कुछ लोगों द्वारा आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) पोर्टल पर गलत रिपोर्ट लगाए जाने की शिकायत प्रस्तुत की गई। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आईजीआरएस पर गलत रिपोर्ट लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पीड़ित की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान देते हुए समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रार्थना पत्र अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देशित किया कि हर शिकायत का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद निस्तारण किया जाए।

सीएम योगी ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा और किसी को भी परेशान होने या घबराने की आवश्यकता नहीं है। जबरन जमीन कब्जाने की शिकायतों पर उन्होंने कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि यदि किसी प्रकरण में पीड़ित को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ा है, तो इसकी भी जांच कर जवाबदेही तय की जाए।

जनता दर्शन में कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि धन की कमी इलाज में बाधक नहीं बनेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल के इस्टीमेट से जुड़ी प्रक्रिया जल्द पूरी कराकर शासन को भेजी जाए, ताकि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से उपचार के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध कराई जा सके।

जनता दर्शन में एक दिव्यांग युवती ने परिवार की आर्थिक परेशानी का उल्लेख करते हुए इंटर पास अपने भाई के लिए रोजगार की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि युवती के प्रार्थना पत्र के संबंध में उचित सहयोग सुनिश्चित किया जाए।

स्रोत: Filmitics

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें