Sunil Lodhi Eyes Treatment: फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) की कामयाबी से कई लोगों को पहचान मिली. फिल्म की कहानी के साथ-साथ लोगों ने इसके गाने को भी दर्शकों…
Sunil Lodhi Eyes Treatment: फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) की कामयाबी से कई लोगों को पहचान मिली. फिल्म की कहानी के साथ-साथ लोगों ने इसके गाने को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया. हनुमान अंश का भजन 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान...' को बुंदेलखंड के सिंगर सुनील लोधी (Sunil Lodhi) ने गाया था. ये गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो है और इसके साथ सुनील भी सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए. अब खबर आई है कि सुनील लोधी की आंखों का इलाज किया जाएगा और इसका पूरा खर्चा हनुमान अंश की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर उठाएंगी. उन्होंने बताया कि सुनील की आंखों के इलाज के लिए डॉक्टर का अपॉइंटमेंट भी लिया जा चुका है
मिली जानकारी के मुताबिक, सुनील लोधी जन्म से नेत्रहीन हैं, वो अपनी आंखों से देख नहीं सकते. इसके बावजूद उन्होंने अपनी गायकी और हनुमान की भक्ति को कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया. अनुप्रिया नागर ने सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में बताया कि सुनील पहले ट्रेनों में गाना गाया करते थे. उनके मुताबिक, उन्हें सुनील गॉड गिफ्टेड लगते हैं
अनुप्रिया के मुताबिक, 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान...' में बैकग्राउंड म्यूजिक बहुत ज्यादा नहीं है, फिर भी सुनील की आवाज में भक्ति साफ महसूस होती है. गाना जब वायरल हुआ तो उन्हें बताया गया कि वह इंटरनेट सेंसेशन बन चुके हैं, उन्होंने इसका श्रेय खुद के बजाय हनुमान जी की कृपा को दिया
अनुप्रिया नागर का कहना है कि कई लोग अपनी कमियों को लेकर परेशान रहते हैं, लेकिन सुनील अपनी इस दिक्कत को अलग तरीके से देखते हैं. उन्होंने कहा कि सुनील की आंखों की रोशनी बचपन से नहीं है, फिर भी हनुमान जी के लिए उनकी भक्ति बेहद मजबूत है. इसी वजह से उन्होंने सुनील से उनकी आंखों के इलाज के लिए मदद करने का वादा किया था
इसके साथ ही अनुप्रिया ने बताया कि उन्होंने आंखों के डॉक्टर से अपॉइंटमेंट ले लिया है. जब सुनील मुंबई वापस आएंगे, उन्हें आखों के स्पेशलिस्ट के इलाज के लिए ले जाया जाएगा. साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि इलाज के बाद उनकी आंखों की रोशनी कितनी लौट सकती है, यह डॉक्टर की जांच और मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही साफ होगा
सुनील लोधी हाल ही में मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव से मिले थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने उनके इलाज के लिए मदद करने का भरोसा दिया. एक रिपोर्ट में सुनील को सम्मान निधि और आंखों के इलाज में मदद की भी बात समाने आई थी. हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है. अनुप्रिया ने सुनील को लेकर एक भावुक बात भी कही. उनका कहना है कि लोग सुनील के गाने और उनकी भक्ति को महसूस कर रहे हैं, लेकिन सुनील अपनी आंखों से लोगों का प्यार नहीं देख सकते हैं. उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि सुनील लोगों का प्यार अपनी आंखों से देखें
जिस आवाज ने कभी ट्रेनों में परिवार का पेट पाला, आज वही आवाज देश-दुनिया के दिलों तक पहुंच रही है. ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) के गायक सुनील लोधी अब चर्चा में हैं. Sunil Lodhi की ख्वाहिश है कि उनकी आवाज मशहूर गायक जुबिन नौटियाल तक पहुंचे.#HanumanAnsh #SunilLodhi #JubinNautiyal pic.twitter.com/2RWyf52eK9
'हनुमान अंश' ने 47वें दिन 7,702 शोज के साथ 4.90 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 331.70 करोड़ और नेट कलेक्शन 280.93 करोड़ रुपये हो गया. वहीं, ओवरसीज मार्केट की बात करें तो वहां से 47वें दिन 1 करोड़ रुपये की कमाई हुई. कुल मिलाकर अब तक फिल्म ने ओवरसीज ग्रॉस 34.75 करोड़ रुपये कर लिया. फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 366.45 करोड़ रुपये हो गया है. ऐसे में फिल्म कुछ ही दिनों में 400 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है






टिप्पणियाँ 0