Hanuman Ansh Actor Entry in King Movie: हनुमान अंश फिल्म ने अपनी कहानी और कमाई से चारों तरफ गर्दा काट रखा है. हर जगह इस फिल्म को लेकर चर्चा देखने को मिल रही है…
Hanuman Ansh Actor Entry in King Movie: हनुमान अंश फिल्म ने अपनी कहानी और कमाई से चारों तरफ गर्दा काट रखा है. हर जगह इस फिल्म को लेकर चर्चा देखने को मिल रही हैं. बॉक्स ऑफिस पर इसके सामने कोई फिल्म टिक नहीं पा रही हैं. बस मिर्जापुर द मूवी एक फिल्म है जो हनुमान अंश के साथ-साथ अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इसके अलावा और कोई भी फिल्म इसके आसपास नहीं है. इस फिल्म की तो चर्चा हो ही रही है, इस फिल्म के कलाकार की भी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. अब इसी बीच खबर आ रही है कि हनुमान अंश में काम करने वाले एक कलाकार को शाहरुख खान की अपकमिंग एक्शन फिल्म किंग (King) में एंट्री मिल गई है, इसी के साथ दूरदर्शन के सीरियल में काम करने वाले इस एक्टर की किस्मत चमक गई है और वह इससे बहुत खुश नजर आ रहे हैं
शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म किंग को लेकर काफी लंबे समय से चर्चा देखने को मिल रही हैं. एक्टर भी अपनी फिल्म को लेकर समय-समय पर अपडेट देते हुए नजर आते हैं. पठान और वॉर जैसी स्पाइ मूवी का डायरेक्शन करने वाले निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की किंग की कास्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हनुमान अंश में डां. राम नंदन भोसले का किरदार अदा करने वाले एक्टर चंदन के. आनंद (Chandan Anand) किंग का हिस्सा बन गए हैं. एक्टर के मुताबिक, उनके पास हनुमान अंश के बाद कई प्रोजेक्ट्स आना शुरू हो गए हैं
चंदन ने किंग में एंट्री को लेकर कहा कि उनके पास हनुमान अंश करने के बाद कई प्रोजेक्ट्स आए हैं. जिसमें सुपरस्टार शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म किंग भी शामिल है. उन्होंने बताया कि उन्हें लोग किंग में अहम किरदार निभाते हुए देंखेगे. ऐसे में चंदन के इस बयान से साफ समझा जा सकता है कि हनुमान अंश के बाद उनकी किस्मत बदल गई है और उनके पास कई बड़ी फिल्मो के ऑफर आ रहे हैं. अब वह बतौर एक्टर शाहरुख खान की किंग में अपने एक्टिंग का लौहा मनवाते हुए नजर आएंगे
View this post on Instagram
चंदन के आनंद कई सालों से एक्टिंग के फील्ड में एक्टिव है. हालांकि, उन्हें सबसे बड़ी पहचान हनुमान अंश के जरिए मिली. लोगों ने इस फिल्म में उनके किरदार को खूब पसंद किया. जिसकी बदौलत आज उनके पास लगातार फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं. उन्होंने करीब एक दशक तक दूरदर्शन के सीरियल में काम किया था, जिसमें जब जब बहार आए और धर्मक्षेत्र जैसे सीरियल्स शामिल हैं. उन्होंने सीरियल में काम करने के दौरान काफी परेशानियों का सामना किया था. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार आगे बढ़ते गए. वह ऋतिक रोशन और अनिल कपूर संग फाइटर फिल्म में स्क्रीन शेयर कर चुके हैं. जिससे उन्हें थोड़ी पहचान मिली. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा
शाहरुख खान की किंग इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. इसकी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और खुद शाहरुख खान ने हाल ही में पुष्टि की थी कि यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख खान एक बेहद शातिर और खतरनाक हत्यारे के रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म को लेकर सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे शाहरुख की बेटी सुहाना खान अपना थिएट्रिकल डेब्यू कर रही हैं. फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं. जिसमें अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी, राघव जुयाल, सौरभ शुक्ला और अभय वर्मा जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं
View this post on Instagram






टिप्पणियाँ 0