Hanuman Ansh Day 46 Enter in 350 Crore Club: विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम ही नहीं ले रही है.…
Hanuman Ansh Day 46 Enter in 350 Crore Club: विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम ही नहीं ले रही है. इस फिल्म ने अपने साथ रिलीज हुई हर फिल्म का दम निकाल दिया है. इसका मुनाफा दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है और मेकर्स की चांदी ही चांदी हो रही है. सिनेमाघरों में 46 दिन पूरे कर चुकी यह फिल्म घरेलू और ग्लोबल लेवल पर ताबड़तोड़ कमाई में जुटी है
शोभिनव सत्या और पूर्णिमा तिवारी की यह फिल्म 7 अगस्त 2026 को रिलीज हुई थी और अब इसका थिएट्रिकल सफर बॉक्स ऑफिस पर एक मिसाल बन चुका है. वहीं, इसके कलेक्शन ने नई रिलीज फिल्म दायरा और वाइब का भी दम निकाल दिया है. आइए देखें, हनुमान अंश ने 46वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की? करीना कपूर की दायरा और कुणाल खेमू की फिल्म वाइब का चौथे दिन का कलेक्शन कितना है
सातवें हफ्ते के वीकेंड पर अच्छी कमाई करने के बाद सोमवार को 'हनुमान अंश' के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 46वें दिन फिल्म ने लगभग 7,629 शोज के साथ 4 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया, जो रविवार के 13.75 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 70.9 प्रतिशत कम है. इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन 275.88 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है
View this post on Instagram A post shared by Hanuman Ansh (@hanumanansh)
घरेलू बाजार के अलावा 'हनुमान अंश' विदेशों में भी दर्शकों का दिल जीत रही है. फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 325.80 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि ओवरसीज मार्केट से इसने 46वें दिन 0.50 करोड़ रुपये बटोरे. विदेशों में इसका कुल कलेक्शन अब 26.50 करोड़ रुपये हो गया है
भारत और विदेशों के आंकड़ों को मिला दें तो यह फिल्म कुल 352.30 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 350 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुकी है. इतने हफ्तों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जलवा कायम रहना मेकर्स के लिए जश्न का बड़ा मौका है
दूसरी ओर, बॉक्स ऑफिस पर अन्य फिल्मों का हाल मिलाजुला है. करीना कपूर के लीड रोल वाली फिल्म 'दायरा' को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं, लेकिन इसकी कमाई बेहद धीमी चल रही है. अपने पहले वीकेंड के तीन दिनों में इसने मात्र 4.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था
वर्किंग डे यानी सोमवार को इस फिल्म ने सिर्फ 45 लाख रुपये की कमाई की. इसके साथ ही 'दायरा' का चार दिनों का कुल कलेक्शन सिमटकर केवल 4.95 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो मेकर्स की उम्मीदों से काफी कम है
View this post on Instagram A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)
हाल ही में रिलीज हुई कुणाल खेमू की फिल्म 'वाइब' का हाल 'दायरा' के मुकाबले थोड़ा बेहतर रहा है. अपने ओपनिंग वीकेंड पर 7.45 करोड़ रुपये कमाने वाली इस फिल्म ने सोमवार के वर्किंग डे पर 90 लाख रुपये का कारोबार किया. इसके साथ ही 'वाइब' का कुल कलेक्शन अब तक 8.35 करोड़ रुपये हो गया है, हालांकि इसे भी सिनेमाघरों में और ज्यादा दर्शकों की तलाश है
View this post on Instagram A post shared by Kunal Kemmu (@kunalkemmu)
इसके अलावा, 'मिर्जापुर द मूवी' बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है. फिल्म ने 18वें दिन1.75 करोड़ रुपये कमाए, जबकि वीकेंड पर इसने 12.25 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया था. इन आंकड़ों के साथ 'मिर्जापुर द मूवी' का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 217.45 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है और यह सिनेमाघरों में अभी भी डटी हुई है
यह भी देखें- Box Office Report: 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 36वें दिन भी अक्षय-सैफ की 'हैवान' और 'मिर्जापुर द फिल्म' को दिया धोबी पछाड़





टिप्पणियाँ 0