न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने के लिए जब पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ पहुंचे, तो उन्होंने खुद को ऐसे देश के तौर पर पेश किया, जो आतंकवाद को ख…

''आतंकी हाफिज सईद पर कब मुकदमा चलाएंगे?' UN हेडक्वार्टर में जब भारतीय पत्रकार ने पूछा सवाल तो दुम दबाकर भागे पाकिस्तान PM शहबाज शरीफ- VIDEO

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने के लिए जब पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ पहुंचे, तो उन्होंने खुद को ऐसे देश के तौर पर पेश किया, जो आतंकवाद को खत्म करना चाहता है

अंतरराष्ट्रीय न्यूज

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने के लिए जब पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ पहुंचे, तो उन्होंने खुद को ऐसे देश के तौर पर पेश किया, जो आतंकवाद को खत्म करना चाहता है। इस बीच आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मुखिया हाफिज सईद को लेकर सवाल उठा, तो मुंह चुराते नजर आए। दरअसल भारतीय पत्रकार ने उनसे जाते हुए सीधे-सीधे पूछा- हाफिज सईद पर मुकदमा कब चलेगा? इसके जवाब में शहबाज शरीफ वहां से भागते हुए नजर आए

बाद में जब शरीफ जब UN मुख्यालय से निकल रहे थे तो उनसे फिर पूछा गया, "आप लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद पर मुकदमा कब चलाएंगे? शहबाज शरीफ ने एक बार फिर जवाब देने से इनकार कर दिया और तेजी से चलते बने।" दोनों घटनाओं की पुष्टि रिपोर्ट्समें की गई है

क्या थे पत्रकार के सवाल

दरअसल, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ UN मुख्यालय में दाखिल हो रहे थे तब ANI ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से सवाल पूछा- "प्रधानमंत्री जी, आप आतंकवादियों को पनाह देना कब बंद करेंगे?" वहीं, जब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ UN हेडक्वार्टर से निकल रहे थे उस वक्त भी ANI ने उनसे पूछा- "आप लश्कर-ए-तैयबा (LeT) चीफ हाफिज सईद पर कब मुकदमा चलाएंगे?" हालांकि, पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ ने दोनों ही सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया। आपको बता दें कि इससे पहले SCO समिट में पीएम मोदी ने भी शहबाज शरीफ के सामने कहा था कि पाकिस्तान को आतंकवाद का पूरा नेटवर्क खत्म करना पड़ेगा

26/11 मुंबई हमले का आरोपी है हाफिज सईद

हाफिज मोहम्मद सईद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा का निवासी है और प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक माना जाता है। भारत में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत उसे नामित आतंकवादी घोषित किया गया है। 26/11 मुंबई आतंकी हमले मामले में भी वह वांछित आरोपियों में शामिल है

पहलगाम आतंकी हमले की जांच में भी नाम

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हाल ही में आरोप लगाया है कि 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के संचालकों की भूमिका थी। एनआईए की पूरक चार्जशीट में हाफिज मोहम्मद सईद को आरोपी नंबर-8 के रूप में नामजद किया गया है। एजेंसी का आरोप है कि हमले की व्यापक साजिश में उसकी भूमिका रही

संयुक्त राष्ट्र में भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला

एक दिन पहले संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भारत ने पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की थी। शहबाज शरीफ के संयुक्त राष्ट्र दौरे के दौरान भारत ने भी पाकिस्तान को कड़े शब्दों में घेरा। भारत की ओर से जवाब देने के अधिकार (Right of Reply) का उपयोग करते हुए भारतीय राजनयिक क्षितिज त्यागी ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे दूसरे देशों की जमीन पर नजर रखने या सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने के बजाय अपनी कर्ज में डूबी अर्थव्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान अपने लोगों की बेहतर सेवा विकास पर ध्यान देकर कर सकता है, न कि दूसरों की जमीन पर दावा करने या आतंकवाद को निर्यात करने से. इनमें से कोई भी चीज और परिषद में किया जाने वाला उसका दिखावा उसकी अर्थव्यवस्था पर चढ़े कर्ज को नहीं चुका सकता।'