माफिया अतीक अहमद के बेटे अली को पेशी पर झांसी से प्रयागराज लाते समय उसके भाई अहजम की गाड़ी भी पीछे-पीछे दिखाई देने पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए।

Hindi News /

भारत /

माफिया अतीक अहमद के बेटे अली को पेशी पर झांसी से प्रयागराज लाते समय उसके भाई अहजम की गाड़ी भी पीछे-पीछे दिखाई देने पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए

2 min read

माफिया अतीक अहमद के बेटे अली को पेशी पर झांसी से प्रयागराज लाते समय उसके भाई अहजम की गाड़ी भी पीछे-पीछे दिखाई देने पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस ने अहजम की गाड़ी को काफिले के साथ चलने से रोक दिया और जांच-पड़ताल भी की। हालांकि यह नहीं पता चल सका कि अहजम क्यों पीछे-पीछे आ रहा था। माना जा रहा है कि पहले की घटनाओं को देखते हुए भाई को अपनी तरफ से भी सुरक्षा के लिहाज से यह कदम उठाया गया हो सकता है

जानकारी के मुताबिक अली सुबह 6 बजे झांसी से निकला था। उसका भाई अहजम भी कार से काफिले के पीछे चल रहा था। कौशांबी में पुलिस ने उसकी कार रोककर जांच की। पुलिस पूछताछ में अहजम ने बताया कि उसे भाई को जेल से लाए जाने की जानकारी मिली थी, इसलिए वह काफिले के पीछे चल रहा था। पुलिस ने उसे आगे साथ चलने से मना कर दिया

आपको बता दें कि इससे पहले, 8 अगस्त को अली को छोटे भाई अबान के सुपुर्द-ए-खाक में शामिल होने के लिए प्रयागराज लाया गया था। हाईकोर्ट ने अली और लखनऊ जेल में बंद उसके भाई उमर को पैरोल दी थी। अबान 6 अगस्त को अली से मिलने जा रहा था। झांसी में हाईवे पर उसकी कार डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में उसकी मौत हो गई थी

3 साल से जेल में बंद है अली

अली 3 साल से जेल में बंद है। 30 जुलाई 2022 को उसने प्रयागराज कोर्ट में सरेंडर किया था। उसे नैनी सेंट्रल जेल भेजा गया। 17 जून 2025 को उसकी बैरक से कैश बरामद हुआ, जिसके बाद उसे सिक्योरिटी सेल में भेज दिया गया। 1 अक्टूबर 2025 को उसे झांसी जेल शिफ्ट किया गया