साल 2026 में देवगुरु बृहस्पति चंद्रमा के स्वामित्व वाली कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु का यह गोचर विशेष रूप से 5 राशियों क…
साल 2026 में देवगुरु बृहस्पति चंद्रमा के स्वामित्व वाली कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु का यह गोचर विशेष रूप से 5 राशियों के लिए बेहद शुभ और फलदायी साबित होने वाला है
धर्म और अध्यात्म
ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को सुख, समृद्धि, ज्ञान, भाग्य और धन का कारक माना गया है। जब भी गुरु ग्रह अपनी राशि या नक्षत्र बदलते हैं, तो इसका सीधा असर सभी 12 राशियों के जीवन और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। वर्ष 2026 में गुरु का एक बेहद महत्वपूर्ण गोचर होने जा रहा है, जब वे चंद्र देव के स्वामित्व वाली कर्क राशि में प्रवेश करेंगे
आपको बता दें, कर्क राशि गुरु ग्रह की उच्च राशि मानी जाती है। जब गुरु अपनी उच्च राशि में विराजमान होते हैं, तो उनका शुभ प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। इस गोचर की विशेष अवधि के दौरान यानी लगभग 28 दिनों तक 5 विशेष राशियों के जातकों की किस्मत चमकने वाली है। आइए जानते हैं कि किन राशियों का भाग्योदय हो सकता है
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह गोचर सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। गुरु की शुभ दृष्टि से प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के प्रबल योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और आय के नए रास्ते खुलेंगे
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक दृष्टिकोण से बेहद शानदार रहने वाला है। धन भाव में गुरु का प्रभाव आपकी जमा पूंजी में बढ़ोतरी करेगा। व्यापार में रुके हुए सौदे तय होंगे और फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की पूरी संभावना है
कर्क राशि
चूंकि गुरु का गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है, इसलिए सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव आप पर ही देखने को मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति (Promotion) और वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकता है
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर भाग्य के नए द्वार खोलेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स और अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग नए बिजनेस या स्टार्टअप की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए यह 28 दिन का समय सबसे उत्तम रहेगा
मीन राशि
मीन राशि के स्वामी स्वयं गुरु ग्रह हैं। कर्क राशि में गुरु का प्रवेश इस राशि के लोगों के लिए आकस्मिक धन लाभ के योग बनाएगा। निवेश से बड़ा फायदा हो सकता है। विद्यार्थियों और करियर में नए अवसरों की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है




टिप्पणियाँ 0