Hanuman Ansh Team Met Amit Shah: नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) के चारों-ओर चर्च हो रहे हैं. ये वही फिल्म है, जब ये रिलीज हुई थी. उस समय…

Hanuman Ansh Team Met Amit Shah: नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) के चारों-ओर चर्च हो रहे हैं. ये वही फिल्म है, जब ये रिलीज हुई थी. उस समय मेकर्स को डग लग रहा था कहीं उनकी फिल्म को थिएटर मालिक पर्दे से उतार न दें. इसके लिए उन्होंने थिएटर मालिकों से गुजारिश की थी कि उनकी फिल्म को किसी भी तरह तीसरे हफ्ते तक चलाएं. जब इसकी रिलीज का तीसरी हफ्ता आया तो फिल्म पर नीम करोली बाबा की ऐसी कृपा बरसी की अब ये फिल्म रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी हनुमान अंश ने दुनियाभर से अब तक 350 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म की तारीफ सिर्फ ऑडियंस ही नहीं बल्कि नेता भी कर रहे हैं. हाल ही में हनुमान अंश की टीम गृह मंत्री अमित शाह से मिली, उन्होंने टीम को फिल्म की सक्सेस के लिए बधाई दी

सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर हनुमान अंश की टीम से मुलाकात की और पूरी टीम को फिल्म की सक्सेस के लिए बधाई दी. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की तारीफ भी की. सोशल मीडिया पर मुलाकात की एक तस्वीर भी आई है, जिसको लेकर चर्चा हो रही है. फोटो में अमित शाह के साथ फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी, एक्टर शोभिनाव सत्य और टीम के अन्य सदस्यों नजर आए. बता दें कि ‘हनुमान अंश’ एक आध्यात्मिक ड्रामा फिल्म है, जो विशाल चतुर्वेदी की किताब ‘डिवाइन डेटूर’ से इंस्पायर है, विशाल चतुर्वेदी ने ही फिल्म का निर्देशन भी किया है. इसमें शोभिनाव सत्य ने नीम करोली बाबा का किरदार निभाया, जिसके लिए उनकी जमकर तारीफ हो रही है

Union Home Minister Amit Shah met the cast of the film ‘Hanuman Ansh’—based on the life of Baba Neeb Karori Ji—in New Delhi today and congratulated them on the film's success. pic.twitter.com/FUPclXkbQj

इससे पहले हनुमान अंश की टीम ने 9 सितंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आधिकारिक आवास पर भेंट की थी. मुख्यमंत्री के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने मीटिंग की तस्वीरें शेयर कीं थी. जिसके कैप्शन में लिखा था, 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज लखनऊ में उनके सरकारी आवास पर फिल्म 'हनुमान अंश' के निर्माता-निर्देशक एवं कलाकारों ने शिष्टाचार भेंट की.'

सैक्निल्क के आकड़ों के मुताबिक, हनुमान अंश अब तक दुनिया भर से करीब 350 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है. वहीं, इसके इंडिया नेट कलेक्शन की बात करें तो वो 270 करोड़ रुपये हो गया है. कुल मिलाकर फिल्म हर दिन अच्छा प्रदर्शन कर रही है. 46वें दिन के लाइव कलेक्शन की बात करें तो शाम 5 बजे तक इसने 1.5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जो एक शानदार प्रदर्शन दर्शाता है. वहीं, सातवें रविवार की कमाई देखें तो इस दिन फिल्म ने 13 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया था. ऐसे में समझा जा सकता है कि इतने दिनों बाद भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसके साथ ही उम्मीद लगाई जा रही है कि ये फिल्म आने वाले कुछ ही दिनों में 300 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर लेगी

हनुमान अंशकी टीम ने 'राम बोला' नाम की फिल्म बनाने का ऐलान किया था. बता दें कि 'राम बोला' नाम भगवान श्री राम के परम भक्त गोस्वामी तुलसीदास जी के बचपन का नाम था. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसमें तुलसीदास की शुरुआती लाइफ, स्ट्रगल और राम-भक्ति के सफर को दिखाया जा सकता है. टीम का मानना है कि ये फिल्म दर्शकों को एक गहरे सांस्कृतिक और भक्तिमय एक्सपीरियंस से जोड़ने का प्रयास करेगी. इसके साथ ही फिल्म के जरिए सनातन धर्म के समृद्ध इतिहास और राम नाम की महिमा को पर्दे पर उतारने की उम्मीद है, जिसे लेकर दर्शक और श्रद्धालुओं के बीच काफी एक्साइटमेंट देखी जा रही है