Sunita Ahuja Reaction on Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. काफी लंबे समय से…
Sunita Ahuja Reaction on Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. काफी लंबे समय से दोनों की शादी में अनबन चल रही है और दोनों एक दूसरे पर कई बार निशाना भी साधते हुए नजर आ चुके हैं. हाल ही में गोविंदा और अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे. जिसके बाद उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो हुआ. अब इस पर सुनीता आहूजा का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने पैपराजी के सामने गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इंसान धोखेबाज होते हैं और उनसे अच्छे जानवर होते हैं
बीते दिन मंगलवार को गोविंदा और कोमल रानी लालबागचा राजा के पंडाल में भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने पहुंचे, इस दौरान गोविंदा पारंपरिक सफेद कुर्ता-पायजामा पहने नजर आए , जबकि कोमल रानी लाल रंग की खूबसूरत साड़ी में दिखीं. दोनों ने साथ में पंडाल में बप्पा के दर्शन किए. गणपति दर्शन करने के बाद गोविंदा और कोमल ने वहां मौजूद पैपराजी के सामने हाथ जोड़कर पोज भी दिए. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. जिसके बाद एक बार फिर गोविंदा पर सुनीता भड़क गई हैं
पति गोविंदा को कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देख सुनीता आहूजा भड़क गईं. उन्होंने बिना नाम लिए गोविंदा पर निशाना साधते हुए कहा कि जानवर इंसान से अच्छे होते हैं और इंसान धोखेबाज होते हैं. उन्होंने कहा, ‘इंसान लोगों को जितना भी प्यार करो, उसका कोई फायदा नहीं है. धोखा ही देते हैं. जानवरों को प्यार करो, देखो हमेशा चिपके रहते हैं. इंसान से अच्छे तो जानवर होते हैं. जानवरों से प्यार करो, इंसानों से नहीं. धोखेबाज होते हैं इंसान.’
बताया जा रहा है कि गोविंदा और कोमल के लालबागचा राजा पंडाल पहुंचने से कुछ घंटे पहले सुनीता आहूजा भी यहां पर दर्शन करने आई थीं. सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने भी बप्पा के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की थी. हालांकि, सुनीता के साथ कोई और नहीं नजर नहीं आया. जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी कि पति-पत्नी एक ही दिन अलग-अलग टाइम पर पंडाल में पहुंचे, लेकिन दोनों साथ नजर नहीं आए. बता दें कि गोविंदा और सुनीत के बीच काफी लंबे समय से अनबन चल रही है. जिसकी वजह से दोनों साथ नजर नहीं आते
View this post on Instagram A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)
सोशल मीडिया पर गोविंदा और कोमल रानी के लालबागचा राजा के दर्शन करने वाले कई वीडियो सामने आए. गोविंदा जिस तरीके से सुनीता को छोड़कर रानी के साथ दर्शन करने पहुंचे ये लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया. कई लोगों का मानना है कि इस मौके पर दोनों को साथ आना चाहिए था. इसके अलावा कई यूजर्स कोमल रानी पर भी भड़क गए जब उन्होंने कोमल की मांग में सिंदूर लगा देखा. हालांकि, जब पूरा मामला सामने आया तो इसकी सच्चाई कुछ और ही निकली. दरअसल, जब कोमल ने आर्शीवाद लेने के लिए अपना माथा बप्पा के चरणों में टेका तो उनके माथे पर सिंदूर लग गया था






टिप्पणियाँ 0