Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ
अन्य Breaking

गोरखपुर: सीएम योगी आज महिला शरणालय के नए भवन का करेंगे लोकार्पण, किशोर संप्रेक्षण गृह का भी करेंगे निरीक्षण -

🕐 23 Sep 2026, 09:30 am• 2 min padho • Chugal Khor News
गोरखपुर: सीएम योगी आज महिला शरणालय के नए भवन का करेंगे लोकार्पण, किशोर संप्रेक्षण गृह का भी करेंगे निरीक्षण -

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को चरगांवा में नवनिर्मित राजकीय महिला शरणालय के भवन का लोकार्पण करेंगे, करीब 8 करोड़ 5 लाख 42 हजार रुपये की लागत से तैयार इस भवन में 100 महिलाओं के रहने की व्यवस्था की गई है, इसके साथ ही मुख्यमंत्री निर्माणाधीन राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण भी करेंगे, चरगांवा में कृषि विभाग के बीज गोदाम के समीप बनाए गए राजकीय महिला शरणालय में आवासीय सुविधा के साथ महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई सुविधाएं विकसित की गई हैं, भवन में 10 डॉरमेट्री कक्ष, 4 अध्ययन कक्ष, रोगी कक्ष, क्रेच रूम, डाइनिंग हॉल, किचन, स्टोर, शौचालय और स्नानघर बनाए गए हैं, इसके अलावा प्रशासनिक और संचालन संबंधी कार्यों के लिए वर्कशॉप, वार्डन कक्ष और कार्यालय की व्यवस्था की गई है, शरणालय में रहने वाली महिलाओं के लिए पुस्तकालय भी बनाया गया है।

राजकीय महिला शरणालय महिला कल्याण विभाग के अधीन संचालित संरक्षणात्मक एवं आवासीय संस्था है, यहां घरेलू हिंसा, पारिवारिक समस्याओं, संकटपूर्ण परिस्थितियों, भटकाव या अन्य सामाजिक परिस्थितियों से प्रभावित महिलाओं को सुरक्षित आश्रय, संरक्षण और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाता है।

14.87 करोड़ की लागत से बन रहा किशोर संप्रेक्षण गृह

महिला शरणालय के लोकार्पण से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निर्माणाधीन राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण करेंगे, इसी क्षेत्र में करीब 14.87 करोड़ रुपये की लागत से इस भवन का निर्माण कराया जा रहा है, इसकी क्षमता 100 किशोरों के रहने की होगी, परिसर में किशोर न्याय बोर्ड के लिए अलग ब्लॉक का भी प्रावधान किया गया है। निर्माण कार्य फरवरी 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है, इस गृह में उन किशोरों को रखा जाता है, जिन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है और जिनके संबंध में बोर्ड की ओर से कानून के अनुसार आवश्यक आदेश पारित किए जाते हैं, मुख्यमंत्री के इस दौरे को महिला संरक्षण और किशोर न्याय से जुड़ी सुविधाओं के विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

स्रोत: Filmitics

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें