गोरखपुर में लगातार बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, रामगढ़ताल लेक व्यू लेन स्थित सांसद रवि किशन के आवास के बाहर भी सड़क पर पानी जमा होन…

गोरखपुर में लगातार बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, रामगढ़ताल लेक व्यू लेन स्थित सांसद रवि किशन के आवास के बाहर भी सड़क पर पानी जमा होने का वीडियो सामने आया है, वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर ‘स्पेन-स्पेन’ को लेकर तंज कसे जा रहे हैं, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में लगातार हो रही बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, कई इलाकों की सड़कें पानी में डूब गई हैं, जबकि निचले इलाकों में कई घरों और दुकानों तक पानी पहुंचने की बात सामने आई है, इसी बीच गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन के रामगढ़ताल लेक व्यू लेन स्थित आवास के बाहर जलभराव का वीडियो सामने आया है।

वीडियो में सांसद के घर के सामने सड़क पर काफी पानी जमा दिखाई दे रहा है, वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं, कुछ लोग गोरखपुर को लेकर रवि किशन के पुराने ‘स्पेन’ वाले बयान का जिक्र करते हुए तंज कस रहे हैं, सांसद के आवास के पास से गुजरते कुछ स्थानीय लोगों के ‘स्पेन-स्पेन’ कहने का वीडियो भी सामने आया है।

– सीएम धामी ने उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 का किया विमोचन

गोरखपुर में लगातार तीसरे दिन तेज बारिश हुई, बारिश के बाद शहर की कई प्रमुख सड़कों और गलियों में जलभराव हो गया, कुछ इलाकों में सड़क और जमा पानी के बीच अंतर करना भी मुश्किल नजर आया, निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा, जलभराव के कारण कई इलाकों में आवागमन प्रभावित हुआ। लोगों को रोजमर्रा के काम के लिए भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लगातार बारिश के बीच नगर निगम और प्रशासन की टीमों पर जलनिकासी व्यवस्था को लेकर दबाव बढ़ गया है।

बारिश के बीच सांसद रवि किशन भी देर शाम गोरखपुर के अलग-अलग इलाकों का जायजा लेने निकले, इस दौरान उनके साथ गोरखपुर के डीएम दीपक मीणा, नगर आयुक्त अजय जैन और महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव मौजूद रहे, टीम ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया और मौके पर स्थिति का जायजा लिया, अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों में जलनिकासी की व्यवस्था को लेकर जानकारी ली।

– यूपी में जलभराव पर अखिलेश यादव का BJP पर हमला, ड्रेनेज व्यवस्था पर उठाए सवाल

रवि किशन के आवास के बाहर जलभराव का वीडियो सामने आने के बाद उनके पुराने ‘स्पेन’ वाले बयान की भी सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है दरअसल, 29 अगस्त 2026 को एक कार्यक्रम के दौरान रवि किशन ने गोरखपुर के विकास की तारीफ करते हुए भोजपुरी अंदाज में शहर की तुलना स्पेन से की थी, उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी, अब बारिश के बाद गोरखपुर में जलभराव के वीडियो सामने आने पर यूजर्स उसी बयान का हवाला देते हुए सांसद पर तंज कस रहे हैं।

जलभराव के मुद्दे को लेकर बेतियाहाता वार्ड के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी और रवि किशन के बीच फोन पर हुई बातचीत का वीडियो भी सामने आया है, दावा है कि बातचीत के दौरान रवि किशन ने पार्षद से पूछा कि क्या उन्होंने समाजवादी पार्टी जॉइन कर ली है, इसके जवाब में विश्वजीत त्रिपाठी ने भी पलटकर पूछा कि क्या सांसद ने बसपा जॉइन कर ली है, विश्वजीत त्रिपाठी पहले सपा के टिकट पर पार्षद का चुनाव जीत चुके हैं और बाद में बीजेपी में शामिल हुए थे, पार्षद की ओर से जारी एक वीडियो में वह रामगढ़ताल के मुख्य द्वार के पास नजर आ रहे हैं, उन्होंने बातचीत के दौरान सांसद की बताई गई लोकेशन का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि अगर सांसद रामगढ़ताल में मौजूद थे तो वह मौके पर दिखाई क्यों नहीं दिए, फिलहाल लगातार बारिश के कारण गोरखपुर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है और लोगों की नजर प्रशासन की जलनिकासी व्यवस्था पर है।