लखनऊ, 25 सितंबर। उत्तर प्रदेश के सहकारी चीनी उद्योग ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ लिमिटेड (NFCSF), नई दिल्ल…
लखनऊ, 25 सितंबर। उत्तर प्रदेश के सहकारी चीनी उद्योग ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ लिमिटेड (NFCSF), नई दिल्ली की ओर से आयोजित राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार समारोह में प्रदेश की 8 सहकारी चीनी मिलों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मिलों को पुरस्कार प्रदान किए।
वर्ष 2024-25 के लिए बिजनौर की दि किसान सहकारी चीनी मिल, स्नेह रोड, नजीबाबाद को सभी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए समग्र रूप से सर्वश्रेष्ठ सहकारी चीनी मिल का पुरस्कार मिला। वहीं लखीमपुर खीरी की सरजू सहकारी चीनी मिल, बेलरायां को गन्ना विकास, अमरोहा की दि किसान सहकारी चीनी मिल, गजरौला को शुगर रिकवरी में सुधार और बागपत को-ऑपरेटिव शुगर मिल्स को वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
वर्ष 2025-26 के पुरस्कारों में भी उत्तर प्रदेश की चार सहकारी चीनी मिलों ने स्थान बनाया। मुजफ्फरनगर की दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल, मोरना को गन्ना विकास, जबकि बागपत की रमाला सहकारी चीनी मिल और आजमगढ़ की दि किसान सहकारी चीनी मिल, सठियांव को उत्कृष्ट तकनीकी दक्षता के लिए पुरस्कार मिला। शाहजहांपुर की दि किसान सहकारी चीनी मिल, पुवायां को उत्कृष्ट वित्तीय प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार से नवाजा गया।राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ की ओर से ये पुरस्कार गन्ना विकास, तकनीकी दक्षता, वित्तीय प्रबंधन और समग्र प्रदर्शन जैसे क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली सहकारी चीनी मिलों को दिए जाते हैं। प्रदेश की 8 मिलों को सम्मान मिलने पर चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, अपर मुख्य सचिव वीना कुमारी मीना, गन्ना आयुक्त मिनिस्ती एस. समेत विभागीय अधिकारियों ने मिल प्रबंधन और कर्मचारियों को बधाई दी।
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help






टिप्पणियाँ 0