Jamui Viral Video: बिहार के जमुई में हुई नाबालिग छात्र-छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले ने तूल पकड़ा पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर दिन भर जमुई से लेकर पटना और राष्…

Hindi News /

भारत /

बिहार न्यूज /

Jamui Viral Video: बिहार के जमुई में हुई नाबालिग छात्र-छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले ने तूल पकड़ा पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर दिन भर जमुई से लेकर पटना और राष्ट्रीय राजधानी तक चर्चा रही। आइए जान लेते हैं इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ

5 min read

Jamui Viral Video: बिहार के जमुई में हुई नाबालिग छात्र-छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के मामले ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया, जहां एक लड़की के साथ कई युवकों ने मिलकर बदसलूकी की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया

वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स लड़की को बेरहमी से सड़क से उठाकर दूसरी तरफ ले जाते हुए नजर आ रहा है। इस घटना के बाद जहां, एक तरफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया, तो दूसरी तरफ दिनभर सियासी बयान बाजी जारी रहा। आइए जानते हैं इस घटना में अब तक क्या-क्या हुआ

3 गिरफ्तार, 32 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक्शन

इस घटना के बाद जमुई पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए तत्परता दिखाई और नगर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन मुख्य आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए तीनों युवकों की उम्र 25 से 26 साल के बीच बताई जा रही है। आरोपियों की पहचान मिथिलेश, प्रमोद और गोलू कुमार के रूप में हुई है। मामले में कुल 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस द्वारा इस मामले में 32 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक्शन लिया गया है

पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत FIR और SIT गठित

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जमुई पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा ''इस संबंध में जमुई थाना कांड सं०-428/26, दिनांक- 21.09.2026, धारा- 74 / 76/3(5) बी०एन०एस० एवं 08/12 पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत दर्ज किया गया। वहीं, पुलिस ने बताया कि आगे की जांच के लिए सुश्री दीप्ति मोनाली के नेतृत्व में एक विशेष S.I.T. टीम गठित कर दी गई है

राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान

जमुई घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने गंभीरता दिखाते हुए स्वतः संज्ञान लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने बिहार के डीजीपी को पत्र लिखकर तत्काल फिर दर्ज करने की पहचान करने और समय वक्त तरीके से निष्पक्ष जांच करने को कहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने 7 दिन के अंदर ATR रिपोर्ट भी मांगी है

गुंडे अपराधी अब दिन दहाड़े अपराध कर रहे-तेजस्वी यादव

इस घटना के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने सरकार पर महल करते हुए कहा 'बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। बिहार में अब कहीं भी, कभी भी, कोई भी छात्रा और महिला सुरक्षित नहीं है। गुंडे अपराधी अब दिन दहाड़े स्कूलों, कॉलेज और घरों में घुसकर अपराध कर रहे है।'

आगे उन्होंने कहा 'बिहार का खजाना लुटाकर तथा महिलाओं को 2 लाख रुपए देने का लालच देकर श्री नीतीश कुमार तो चार महीने में ही अपना झोला-झंडा उठाकर चल दिए। बिहार के इस हालात के अकेले जिम्मेदार प्रधानमंत्री श्रीमान @narendramodi जी हैं। भाजपा और उनकी पिछलग्गु पार्टियों को ऐसी घटनाओं पर शर्म भी नहीं आती।'

जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह ने क्या कहा

घटना पर बिहार की मंत्री और जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा, "जमुई में हुई घटना निश्चित रूप से समाज को शर्मसार करने वाली है। यह घटना 19 तारीख की शाम को हुई थी। प्रशासन की ओर से कोई FIR दर्ज नहीं की गई थी। सोशल मीडिया पर सामने आईं तस्वीरों और वीडियो का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने FIR दर्ज की और तुरंत कार्रवाई की जा रही है। सिर्फ कार्रवाई ही नहीं, बल्कि तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।"

गुनहगार अब तक सलाखों के पीछे क्यों नहीं -राहुल गांधी

राहुल गांधी ने घटना पर कहा 'इन लोगों को ऐसी बदतमीजी करने का हक किसने दिया? यह "संस्कृति" नहीं है, यह patriarchy है: ये सोच कि किसी भी पुरुष का किसी लड़की के शरीर, उसके आने-जाने और उसकी पसंद-नापसंद पर नियंत्रण है

उस वीडियो में दिख रहे हर व्यक्ति की पहचान होनी चाहिए और उन अपराधियों पर POCSO के तहत मुकदमा चलाकर उन्हें जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए। और अगर ये घटना 19 सितंबर की है तो गुनहगार अब तक सलाखों के पीछे क्यों नहीं हैं

क्या है पूरा मामला

दरअसल, 19 सितंबर को बताया जाता है, जहां रात के एक कपल को कुछ अज्ञात लोगों की भीड़ ने घेर लिया। इस बीच एक नकाबपोश आदमी महिला की तरफ बढ़ता है और उसे जबरन खींचकर अपने साथ ले जाने की कोशिश करता है। महिला बुरी तरह चीखती-चिल्लाती है और अपना बचाव करती दिखती है। हालात बिगड़ते देख युवक भी बीच-बचाव करने का प्रयास करता है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जमुई पुलिस और बिहार सरकार को जमकर ट्रोल किया गया। इस घटना के बाद बेटियों को सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है

ये भी पढ़ें: जमुई छेड़छाड़ कांड में ताबड़तोड़ एक्शन, पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज, 3 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जांच के लिए SIT गठित