Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

Ghazipur News: अतुल राय का बड़ा बयान, बोले- राहुल गांधी की रैली से सरकार के माथे पर पड़े बल -

🕐 01 Nov 2026, 03:40 pm• 2 min padho • Chugal Khor News
Ghazipur News: अतुल राय का बड़ा बयान, बोले- राहुल गांधी की रैली से सरकार के माथे पर पड़े बल -

गाजीपुर: गाजीपुर में आयोजित एक समाचार पत्र के कार्यक्रम में शामिल हुए घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय ने मीडिया, राहुल गांधी की दिल्ली रैली, आजम खान की गिरफ्तारी और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि पत्रकारों की जिम्मेदारी समाज और सत्ता के बीच सेतु बनने के साथ-साथ समय-समय पर सरकार को आईना दिखाने की भी है।

अतुल राय ने कहा कि मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। मीडिया समाज और सत्ता के बीच सेतु का काम करता है। उसकी जिम्मेदारी है कि वह समय-समय पर सरकार को आईना दिखाए और जनता से जुड़े मुद्दों को सामने लाए।

उन्होंने 1 नवंबर को दिल्ली में लोकतंत्र बचाने के मुद्दे पर आयोजित जनसभा का जिक्र करते हुए कहा कि पत्रकारों को आत्मचिंतन करना चाहिए। SIR के नाम पर या अन्य प्रक्रियाओं के दौरान जहां भी त्रुटियां सामने आ रही हैं, उन्हें दूर कराने के लिए जागरूकता और प्रयास जरूरी हैं।

राहुल गांधी की दिल्ली रैली को लेकर अतुल राय ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार के माथे पर इस रैली को लेकर बल पड़ गया है। उनके मुताबिक, रैली को लेकर पहले यह कहा जा रहा था कि त्योहारों के सीजन में इससे व्यापारियों को परेशानी हो सकती है और व्यापार प्रभावित होगा।

अतुल राय ने कहा कि तमाम चर्चाओं के बावजूद रैली आयोजित हुई। उन्होंने दावा किया कि इस आयोजन का राजनीतिक असर देखने को मिलेगा।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की रिहाई के बाद ईडी द्वारा दोबारा गिरफ्तारी के मामले पर भी अतुल राय ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस कार्रवाई को गलत बताया।

अतुल राय ने कहा कि यदि ईडी के पास किसी आर्थिक मामले में आजम खान की भूमिका को लेकर जानकारी थी, तो उसकी जांच पहले की जा सकती थी। उन्होंने सवाल उठाया कि लंबे समय से जेल में रहने के बाद रिहाई के दिन ही दोबारा न्यायिक हिरासत में लेना उचित नहीं था।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान पर अतुल राय ने असहमति जताई। उन्होंने कहा कि यदि किसी मुद्दे पर लाखों लोग विपक्ष के साथ चलने के लिए तैयार हैं, तो इस तरह की टिप्पणियां नहीं की जानी चाहिए।

बहुजन समाज पार्टी और मायावती की राजनीति को लेकर पूछे गए सवाल पर अतुल राय ने कहा कि बहन जी हमेशा सकारात्मक राजनीति करती हैं और नकारात्मकता तथा विवादों से दूर रहती हैं।

उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने-अपने कैडर और संगठन से जुड़े कार्यों में लगे हुए हैं। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां भी की जा रही हैं।

स्रोत: Filmitics

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें