फरीदाबाद के पल्ला क्षेत्र स्थित गणपति कॉलोनी में मंगलवार को नगर निगम ने निर्माणाधीन मस्जिद के खिलाफ कार्रवाई की. निगम की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची और निर्…
फरीदाबाद के पल्ला क्षेत्र स्थित गणपति कॉलोनी में मंगलवार को नगर निगम ने निर्माणाधीन मस्जिद के खिलाफ कार्रवाई की. निगम की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची और निर्माणाधीन ढांचे को गिरा दिया. अधिकारियों के अनुसार, भवन का निर्माण बिना नक्शा स्वीकृत कराए किया जा रहा था और इसे नगर निगम के बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन बताया गया
नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, मस्जिद के निर्माण के लिए निर्धारित नियमों के तहत नक्शा पास नहीं कराया गया था. निगम का कहना है कि निर्माण का बड़ा हिस्सा पहले ही तैयार हो चुका था और केवल लेंटर डालने का काम बाकी था. अधिकारियों के अनुसार, निर्माण कार्य रोकने के लिए संबंधित लोगों को पहले नोटिस भी दिया गया था. नोटिस के जरिए उन्हें बिना अनुमति चल रहे निर्माण को बंद करने की हिदायत दी गई थी. हालांकि, निगम का दावा है कि इसके बाद भी निर्माण जारी रहा
मंगलवार को नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ गणपति कॉलोनी पहुंची. टीम अपने साथ जेसीबी भी लेकर गई थी। मौके पर पहुंचने के बाद निर्माणाधीन ढांचे को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई. नगर निगम के लीगल एडवाइजर सतीश आचार्य के अनुसार, निर्माण नियमों के अनुरूप नहीं किया जा रहा था. उनका कहना है कि संबंधित लोगों को पहले ही निर्माण रोकने के लिए कहा गया था, लेकिन निर्देशों का पालन नहीं किया गया. इसके बाद निगम ने कार्रवाई की
ये भी पढे़ं: Breaking News Today Live Updates: कर्नाटक में कांग्रेस MLA यशवंतरायगौडा पाटिल ने विधायक पद से दिया इस्तीफा
नगर निगम की कार्रवाई शुरू होने के दौरान मौके पर मौजूद कुछ स्थानीय महिलाओं ने इसका विरोध किया. इस दौरान महिलाओं और महिला पुलिसकर्मियों के बीच पहले कहासुनी हुई और बाद में स्थिति धक्का-मुक्की तक पहुंच गई. महिलाओं ने निर्माण गिराने की कार्रवाई को रोकने का प्रयास किया. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए महिलाओं को पीछे किया, जिससे निगम की टीम को अपनी कार्रवाई पूरी करने में मदद मिली
घटना के दौरान स्थानीय महिलाओं और महिला पुलिसकर्मियों के बीच हुई धक्का-मुक्की का एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों के बीच हुई झड़प जैसी स्थिति दिखाई दे रही है. पुलिस की मौजूदगी में नगर निगम की टीम ने कार्रवाई पूरी की। मामले में निगम अधिकारियों ने निर्माण को नियमों के विपरीत बताते हुए कार्रवाई की बात कही है





टिप्पणियाँ 0