Goldie Brar: अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने सोमवार को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को टॉप-10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में शामिल किया है. उस पर…
Goldie Brar: अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने सोमवार को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को टॉप-10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में शामिल किया है. उस पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का आरोप है. अमेरिकी कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने बराड़ की गिरफ्तारी में मदद करने के लिए जानकारी देने वाले को 10 लाख डॉलर तक का इनाम देने की घोषणा की है. ऐसा माना जा रहा है कि बराड़ अभी भी अमेरिका में ही है
बता दें कि गोल्ड बराड़ की तलाश 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के ठीक बाद शुरू हुई है. यह अमेरिका और कनाडा के अधिकारियों के नेतृत्व में चलाया गया एक मल्टीनेशनल ऑपरेशन था, जिसका मकसद उत्तरी अमेरिका और उसके बाहर काम कर रहे भारत से जुड़े तीन अपराधी संगठनों के सदस्यों पर कार्रवाई करना था. इस ऑपरेशन में बिश्नोई गैंग, ढांडा ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप और भगवानपुरिया गैंग को टारगेट किया गया था. इसके तहत 37 लोगों पर जबरन वसूली, रैकेट चलाने और ड्रग तस्करी जैसे कई अपराधों के आरोप लगाए गए हैं
A man wanted for a variety of federal violations—including murder, extortion, and drug distribution—has been added to the FBI’s Ten Most Wanted Fugitives list. Satinderjeet Singh (also known as Goldy Brar, among other aliases) is wanted for his alleged involvement in the… pic.twitter.com/AUyxi6vJFR
FBI लॉस एंजिल्स फील्ड ऑफिस के असिस्टेंट डायरेक्टर इन चार्ज पैट्रिक ग्रांडी ने कहा, "सतिंदरजीत सिंह, जिसे गोल्डी बराड़ के नाम से भी जाना जाता है, एक खतरनाक व्यक्ति है. FBI और हमारे सहयोगी उसे पकड़ने को प्राथमिकता दे रहे हैं. इसीलिए हम उसे एफबीआई की की टॉप-10 भगोड़ों की लिस्ट में शामिल कर रहे हैं और उसकी गिरफ्तारी पर 1 मिलियन डॉलर यानी 10 लाख डॉलर तक का इनाम दे रहे हैं."
ग्रैंडी ने आगे कहा, "इस लिस्ट की वजह से उसके चेहरे और हुलिए पर जो ध्यान जाएगा, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता; उसकी तस्वीर FBI से जुड़ी हर वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखेगी, और जब तक वह पकड़ा नहीं जाता, तब तक दुनिया भर के हर फोन पर उसका प्रचार किया जाएगा."
अमेरिकी अधिकारियों ने बराड़ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक अहम लीडर के तौर पर कई अपराधों का आरोप लगाया है. इनमें रैकेट चलाने और भ्रष्ट संगठनों से जुड़ी साजिश, जबरन वसूली के जरिए व्यापार में दखल देने की साजिश और पाबंदी वाले पदार्थों को बांटने या बांटने के इरादे से अपने पास रखने की साजिश शामिल है
बता दें कि इसी साल जुलाई में जब 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' का एलान किया गया था, तब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका था या वे पहले से ही हिरासत में थे. इसके बाद, FBI और उसके विदेशी सहयोगियों ने चार और फरार आरोपियों को पकड़ा, जबकि एक आरोपी की मौत हो चुकी है. अमेरिकी अधिकारी अभी भी बराड़ समेत पांच और आरोपियों की तलाश कर रहे हैं
रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस की फेडरल पुलिसिंग की डिप्टी कमिश्नर, लिसा मोरलैंड ने कहा, "गोल्डी बराड़ और उसके नेटवर्क ने हाई-प्रोफाइल हत्याओं, गोलीबारी, जान से मारने की धमकियों, जबरन वसूली, आगजनी और ड्रग तस्करी के जरिए अनगिनत लोगों की जिंदगी बर्बाद कर दी है."
उन्होंने आगे कहा, "एफबीआई की 'टॉप-10 वॉन्टेड भगोड़ों' की लिस्ट में उसका नाम शामिल होना उसे पकड़ने के सामूहिक संकल्प को दिखाता है. आरपीएमपी, गोल्डी बराड़ को सजा दिलाने के लिए FBI के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है."



टिप्पणियाँ 0