Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

False Case Allegation: झूठे केस में फंसाने का लगया गंभीर आरोप, परिवार की सुरक्षा के लिए SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार, जानें मामला

🕐 30 Oct 2026, 11:00 pm• 2 min padho • Chugal Khor News
False Case Allegation: झूठे केस में फंसाने का लगया गंभीर आरोप, परिवार की सुरक्षा के लिए SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार, जानें मामला

False Case Allegation: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में झूठे आपराधिक मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप सामने आया है। दरसअल, शहर के लालमाटी क्षेत्र के रहने वाले ओमगिरी गोस्वामी ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मामले में निष्पक्ष जांच कराने और उचित वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है। जिसमें फरियादी का आरोप है कि पारिवारिक विवाद के चलते उन्हें और उनके परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकियां दी जा रही हैं

ओमगिरी गोस्वामी ने अपने आवेदन में बताया कि उनका छोटा भाई अर्जुन गोस्वामी, छत्तीसगढ़ निवासी सुनीता पटेल के साथ रह रहा है। फरियादी के अनुसार, दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता है। इसी विवाद के चलते उन्हें, उनके माता-पिता और उनकी पत्नी को झूठे आपराधिक मामले में फंसाने की धमकी दिए जाने का आरोप है। ऐसे में ओमगिरी गोस्वामी का कहना है कि उन्हें धमकी दी जाती है कि संबंधित पक्ष स्वयं को चोट पहुंचाकर उनके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करा सकता है। फरियादी के मुताबिक, इस तरह की धमकियों के कारण उनका पूरा परिवार भयभीत है और उन्हें भविष्य में किसी कानूनी परेशानी में फंसाए जाने की आशंका है

बता दें मामले को लेकर ओमगिरी गोस्वामी ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर अपनी शिकायत रखी है। जिसमें उन्होंने मांग की है कि भविष्य में यदि इस मामले को लेकर कोई शिकायत की जाती है, तो उस पर नियमानुसार और निष्पक्ष जांच के बाद ही कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही फरियादी ने अपने और अपने परिवार के खिलाफ झूठे आपराधिक प्रकरण में फंसाने की कथित धमकियों को गंभीरता से लेते हुए उचित वैधानिक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है

जानकारी के लिए बता दें फिलहाल, फरियादी की ओर से लगाए गए आरोपों के संबंध में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया और जांच की स्थिति स्पष्ट नहीं है। वहीं, मामले में संबंधित सभी पक्षों का पक्ष सामने आना और तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच होना महत्वपूर्ण है

स्रोत: RNI News

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें