ODI Cricket Records: क्रिकेट के खेल में रिकॉर्ड्स का बनना और टूटना एक आम बात है, लेकिन कुछ दिन ऐसे होते हैं जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो जाते ह…
ODI Cricket Records: क्रिकेट के खेल में रिकॉर्ड्स का बनना और टूटना एक आम बात है, लेकिन कुछ दिन ऐसे होते हैं जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो जाते हैं. रविवार, 27 सितंबर 2026 एक ऐसा ही ऐतिहासिक दिन साबित हुआ, जिसने वनडे क्रिकेट के 50 से ज्यादा सालों के इतिहास को पूरी तरह से बदल कर रख दिया. इस एक अकेले दिन दुनिया के अलग-अलग कोनों में 3 प्रमुख वनडे मैच खेले गए और इन मुकाबलों में कुल 6 बल्लेबाजों ने शतक ठोक डाले. यह वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ है जब एक ही दिन में इतने सारे शतक लगे हों. सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट के गलियारों तक, फैंस इसे 'एब्सोल्यूट सिनेमा' और 'रन-फेस्ट सुपर संडे' कह रहे हैं
27 सितंबर की दिन की सबसे बड़ी शुरुआत भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच से हुई. यह मुकाबला तिरुवनंतपुरम में स्थित ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज के लिए जस्टिन ग्रीव्स ने शतक जड़ दिया. इसके बाद रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए विराट कोहली और शुभमन गिल ने सेंचुरी लगाई. यानी इस मैच में कुल 3 शतक लगे
जस्टिन ग्रीव्स: वेस्टइंडीज के इस बल्लेबाज ने भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया और शानदार 101 रनों की पारी खेली. उनकी इस पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने 50 ओवरों में 295/7 का एक मजबूत स्कोर खड़ा किया
शुभमन गिल: रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल जबरदस्त फॉर्म में दिखे. उन्होंने मैदान के चारों तरफ चौकों-छक्कों की बारिश करते हुए 110 रनों की पारी खेली और टीम की जीत की नींव रखी
Stood tall and delivered 🫡Captain Shubman Gill was in his element tonight ✨Relive his knock ▶️ #TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @ShubmanGill pic.twitter.com/gLnp2FXFsz
विराट कोहली: लेकिन पूरे मैच में असली महफिल तो विराट कोहली ने लूटी. कोहली ने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के लगाए. भारत ने यह मैच 8 विकेट से आसानी से जीत लिया
5⃣0⃣ up with a 6⃣ 👌1⃣0⃣0⃣ up with a 6⃣ 💪Virat Kohli meant business tonight 🔥Updates ▶️ | #INDvWI | @mflone_ | @imVkohli pic.twitter.com/mM52R4r2nF
27 सितंबर को क्रिकेट का दूसरा धमाका दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जोहान्सबर्ग के मशहूर द वांडरर्स स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में हुआ. इस मैच में भी चौके-छक्कों की ऐसी बारिश हुई कि ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज बेबस नजर आए. दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 365/9 का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया और मैच 32 रनों से जीत लिया. इस मैच में साउथ अफ्रीका की ओर से 2 शतक लगे
टेम्बा बावुमा: प्रोटियाज टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टीम की खराब शुरुआत के बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाला और 103 रनों की बेहतरीन कप्तानी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 2 छक्के शामिल रहे
Johannesburg was treated to a batting masterclass 🤩Temba Bavuma and David Miller bring up special tons on a special occasion in the Pink ODI against Australia 💯 pic.twitter.com/peCEGfDGIS
डेविड मिलर: बावुमा के बाद मैदान पर बल्लेबाजी करने आए 'किलर मिलर' यानी डेविड मिलर ने भी शतक जड़ दिया. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की बेरहमी से धुनाई करते हुए सिर्फ 93 गेंदों में नाबाद 142 रन बना दिए, जिसने पूरे मैच का रुख दक्षिण अफ्रीका की तरफ मोड़ दिया
💯 Temba Bavuma 💯 Justin Greaves💯 David Miller 💯 and now Tom Banton The ODI hundreds keep coming today! pic.twitter.com/jyRlZMXjsN
इस दिन का छठा और आखिरी शतक इंग्लैंड की धरती से आया. लंदन के ऐतिहासिक द ओवल मैदान पर इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच सीरीज का आखिरी वनडे मैच खेला जा रहा था. इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाज टॉम बैंटन ने श्रीलंकाई गेंदबाजों पर शुरू से ही दबाव बनाया. उन्होंने मैदान के हर कोने में रन बटोरे और 126 रनों की एक तूफानी पारी खेली. बैंटन के इस शतक की मदद से इंग्लैंड ने 355 रनों का विशाल स्कोर बनाया और श्रीलंका को 223 रनों के भारी अंतर से हरा दिया
WHAT A MOMENT.Tom Banton makes his first England century 🔥 pic.twitter.com/7hofUo3O2U
अब फैंस के मन में यह सवाल आया होगा कि क्या पहले कभी वनडे क्रिकेट में ऐसा नहीं हुआ? तो इसका जवाब है कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ है. इससे पहले एक ही दिन में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगने का रिकॉर्ड 5 शतकों का था. यह कारनामा क्रिकेट इतिहास में कुछ गिने-चुने मौकों पर ही हुआ था, खासकर जब वनडे वर्ल्ड कप के दौरान एक ही दिन में दो-तीन मैच चल रहे होते थे. लेकिन द्विपक्षीय सीरीज के सामान्य दिनों में, वह भी अलग-अलग महाद्वीपों (एशिया, अफ्रीका और यूरोप) में एक साथ 6 शतक लग जाना किसी चमत्कार से कम नहीं है
T20 क्रिकेट के आने के बाद कई लोगों को लगता था कि वनडे क्रिकेट बोरिंग होता जा रहा है. लेकिन 27 सितंबर 2026 को जिस तरह का मनोरंजन देखने को मिला, उसने साबित कर दिया कि वनडे क्रिकेट का रोमांच आज भी सबसे अलग है. आधुनिक पिचों का मिजाज, बल्लेबाजों की निडर सोच और आक्रामक खेल की वजह से एक ही दिन में 6 शतक के आंकड़े पार हो गए. क्रिकेट इतिहास में यह 'सुपर संडे' हमेशा एक मिसाल के तौर पर याद रखा जाएगा कि जब बल्लेबाजों का दिन होता है, तो रिकॉर्ड बुक के पन्ने कैसे कम पड़ जाते हैं





टिप्पणियाँ 0