Drishyam: The Conclusion: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म दृश्यम: द कन्क्लूजन इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. अजय देवगन एक बार फिर विजय स…
Drishyam: The Conclusion: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म दृश्यम: द कन्क्लूजन इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर बनकर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं. साल 2015 में आई दृश्यम और 2022 में रिलीज हुई दृश्यम 2 ने दर्शकों को जबरदस्त सस्पेंस और थ्रिल से बांधे रखा था. वहीं, अब ये कहानी अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी है. ऐसे में अगर आप Drishyam: The Conclusion देखने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले पिछली फिल्मों की कुछ अहम बातें जान लेना जरूरी है. तो चलिए जानते हैं, इससे जुड़े 10 अहम बातें
दृश्यम की कहानी विजय सालगांवकर की है, जो गोवा में रहने वाला एक आम इंसान है. वो केबल टीवी का काम करता है. उसने ज्यादा पढ़ाई नहीं की है, लेकिन उसे फिल्में देखने का बहुत शौक है, फिल्मों से सीखी गई बातों और अपनी तेज सोच की मदद से वो मुश्किल हालात में भी रास्ता निकाल लेता है. वहीं, जब उसके परिवार पर बड़ी मुसीबत आती है, तो वो उन्हें बचाने के लिए ऐसा प्लान बनाता है कि पुलिस भी उसकी चाल को समझ नहीं पाती
पहली फिल्म की सबसे बड़ी घटना वरुण देशमुख की मौत थी. वरुण, आईजी मीरा देशमुख का बेटा था. कहानी में वो विजय की बेटी अंजू को ब्लैकमेल करता है. हालात ऐसे बनते हैं कि झड़प के दौरान वरुण की मौत हो जाती है. इसके बाद विजय अपने परिवार को बचाने के लिए सबूत मिटाने और सच्चाई छिपाने की कोशिश करता है. यहीं से पूरी फ्रेंचाइजी की नींव पड़ती है
'दृश्यम' का सबसे बड़ा ट्विस्ट इसका क्लाइमेक्स था. अपने परिवार को बचाने के लिए विजय ने ऐसा प्लान बनाया कि पुलिस भी उलझ गई. उसने परिवार की यात्रा, होटल में रुकने और दूसरी कई बातों को पहले से ही इस तरह सेट किया कि सब कुछ सच जैसा लगने लगा. इसी वजह से पुलिस को उस पर शक तो हुआ, लेकिन उसके खिलाफ कोई पक्का सबूत नहीं मिल पाया. वहीं, उसकी पत्नी और दोनों बेटियों ने भी उसका पूरा साथ दिया
View this post on Instagram A post shared by Star Studio18 (@starstudio18)
दूसरी ओर फिल्म में एक्ट्रेस तब्बू ने मीरा देशमुख का रोल प्ले किया है. एक्ट्रेस वरुण देशमुख की मां है, जो कहानी का अहम हिस्सा है. एक मां के तौर पर वो अपने बेटे के लिए इंसाफ चाहती है. पहली फिल्म में वो विजय से हार जाती है, लेकिन उसकी लड़ाई खत्म नहीं होती, और उसका यही दर्द और गुस्सा फिल्म की कहानी को दूसरे पार्ट तक लेकर जाता है
दृश्यम के दूसरे पार्ट की कहानी कई साल आगे की दिखाई गई है. फिल्म में विजय अब पहले से ज्यादा सफल दिखाया गया. लेकिन वरुण केस का साया अभी भी उसके परिवार पर मंडरा रहा होता है. इसी दौरान कुछ नए सबूत सामने आते हैं और पुलिस एक बार फिर जांच शुरू करती है. यहीं से कहानी में नए ट्विस्ट आने शुरू होते हैं
दृश्यम2 में दर्शकों को पता चलता है कि विजय ने सिर्फ पुलिस को ही नहीं, बल्कि आगे की जांच को भी ध्यान में रखकर तैयारी की थी. फिल्म के अंत में वो एक बार फिर कानून से बच निकलता है. यही वजह है कि अब दर्शकों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि तीसरे पार्ट में आखिर क्या होने वाला है
दृश्यम: द कन्क्लूजन इस फिल्म का आखिरी पार्ट होने वाला है और इस बार कहानी में कुछ नए और दमदार किरदारों की भी एंट्री हुई है. जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) और प्रकाश राज (Prakash Raj) जैसे कलाकार फिल्म का हिस्सा हैं। माना जा रहा है कि ये किरदार कहानी में बड़ा मोड़ ला सकते हैं। नए किरदारों की वजह से विजय के सामने पहले से कहीं ज्यादा मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं
दर्शकों की बात करे तो सोशल मीडिया पर लोग दृश्यम को सिर्फ एक मर्डर मिस्ट्री मानते हैं, लेकिन इसकी असली पावर परिवार की कहानी में छिपी है. विजय अपने परिवार को बचाने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहता है. यही इमोशनल जुड़ाव इस फ्रेंचाइजी को दूसरी थ्रिलर फिल्मों से अलग बनाता है. वहीं, फिल्म के तीसरे पार्ट में भी परिवार का ये पहलू अहम रहने की उम्मीद है
View this post on Instagram A post shared by Star Studio18 (@starstudio18)
Drishyam: The Conclusion के ट्रेलर की बात करे तो इसने दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. ट्रेलर में कई ऐसे सीन दिखाए गए हैं जो ये हिंट देते हैं कि पुराने राज फिर से सामने आ सकते हैं. कुछ डायलॉग और सीन्स ये भी इशारा करते हैं कि इस बार विजय की सबसे कठिन परीक्षा होने वाली है. हालांकि मेकर्स ने कहानी के मेन ट्विस्ट को अभी भी छिपाकर रखा है और इसी चीज ने लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है
अब फिल्म को लेकर फैंस के बीच जो सबसे बड़ा सवाल है वो यही है कि क्या इस बार विजय सालगांवकर का सच सबके सामने आ जाएगा. पिछले दो पार्ट में दर्शक विजय के साथ खड़े रहे हैं. लोग चाहते हैं कि वो अपने परिवार को बचा ले. लेकिन दूसरी तरफ ये भी सच है कि एक क्राइम हुआ था और उसका सच अब तक सामने नहीं आया है. बता दें कि, समीर देशमुख का असल में मर्डर विजय की पत्नी से हो जाता है, क्योंकि वो अपनी बेटी को बचा रही होती है. ऐसे में अब विजय अपने परिवार को बचा रहा है
‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की स्टार कास्ट की बात करे तो अजय देवगन, तब्बू (Tabu), श्रिया सरन (Shriya Sharan), रजत कपूर (Rajat Kapoor) और जयदीप अहलावत के अलावा प्रकाश राज, कमलेश सावंत, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है. फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले पर अभिषेक पाठक के साथ आमिल कीयन खान और परवेज शेख ने काम किया है




टिप्पणियाँ 0