Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने महिला कबड्डी में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया है. फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने ईरान को…
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने महिला कबड्डी में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया है. फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने ईरान को 37-34 से हराकर खिताब अपने नाम किया. इस जीत के साथ भारत के खाते में एशियन गेम्स 2026 का तीसरा गोल्ड और कुल 27वां मेडल आ गया है. फाइनल मुकाबला शुरुआत से ही रोमांचक रहा, लेकिन भारतीय टीम ने दबाव के बीच शानदार खेल दिखाते हुए आखिरी समय में जीत हासिल की
गोल्ड मेडल मैच की शुरुआत में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. एक समय स्कोर 7-7 से बराबर था. इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने अपना खेल तेज किया और ईरान पर लगातार दबाव बनाया. भारत ने शानदार रेड और मजबूत डिफेंस के दम पर ईरान को ऑल आउट किया. बता दें कि पहले हाफ के खत्म होने तक भारतीय टीम ने 22-16 की बढ़त बना ली थी. भारत की ओर से लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण ईरान की टीम दबाव में नजर आई. हाफ टाइम तक भारत की स्थिति मजबूत थी और गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद बढ़ गई थी
🚨🔥 GOLD MEDAL FOR INDIA! 🥇🇮🇳 🔥🚨🇮🇳 INDIA WOMEN’S KABADDI TEAM ARE ASIAN GAMES CHAMPIONS! 💥India defeat Iran 37-34 in a thrilling final to defend their Asian Games gold medal! 🥇🏆🔥 BACK-TO-BACK GOLD!🇮🇳 What a fight. What a team. What a victory! pic.twitter.com/pjrwgGtrIK
दूसरे हाफ में मुकाबले की तस्वीर बदल गई. ईरान ने शानदार वापसी करते हुए भारतीय टीम पर दबाव बनाना शुरू कर दिया. भारतीय टीम भी ऑल आउट हो गई और स्कोर 27-26 तक पहुंच गया. इस समय भारत की बढ़त सिर्फ एक अंक की रह गई थी. मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया था, लेकिन भारतीय टीम ने टाइम-आउट के बाद अपनी रणनीति बदली. खिलाड़ियों ने धैर्य के साथ खेलते हुए फिर से बढ़त मजबूत करनी शुरू की. आखिरी पांच मिनट में भारत ने शानदार वापसी की और ईरान पर दबाव बढ़ा दिया. भारतीय डिफेंस और रेडिंग दोनों ने अहम समय पर बेहतर प्रदर्शन किया
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया. खास बात ये रही कि भारत ने ग्रुप स्टेज में अपने तीनों मुकाबले जीते. टीम ने अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश को 42-21 से हराकर की. इसके बाद भारत ने ईरान को 37-23 और जापान को 50-25 से मात दी. ग्रुप-ए में शीर्ष पर रहने के बाद भारत ने सेमीफाइनल में नेपाल को 48-24 से हराकर फाइनल में जगह बनाई. इसके बाद फाइनल में ईरान को 37-34 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. यानी भारत ने टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया
GOLD MEDAL 🥇✔️The women’s Kabaddi team seals the gold medal win with a fabulous performance against Iran!! 3rd Gold Medal secured 🙌🏽Let’s #Cheer4Bharat #WeAreTeamIndia | #JeetHamariHai pic.twitter.com/G86mSrs6Kd
आपको बता दें कि महिला कबड्डी में यह भारत का एशियन गेम्स इतिहास में चौथा गोल्ड मेडल है. 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में भारतीय महिला टीम को सिल्वर मेडल मिला था, जबकि बाकी मौकों पर टीम ने गोल्ड जीता है. इस तरह भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स में लगातार अपना मजबूत रिकॉर्ड कायम रखा है
𝐆𝐎𝐋𝐃𝐄𝐍 𝐆𝐋𝐎𝐑𝐘 𝐅𝐎𝐑 𝐈𝐍𝐃𝐈𝐀! The Indian Women’s Kabaddi Team beat Iran in the final to clinch Gold at the 20th Asian Games. 🥇#JPP #RoarForPanthers #Kabaddi #ProKabaddi #AsianGames pic.twitter.com/XUufWEk8kr
कबड्डी में भारतीय टीम का दबदबा लंबे समय से रहा है. पुरुष टीम भी एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करती रही है. 1990 में कबड्डी को एशियन गेम्स में शामिल किए जाने के बाद भारतीय पुरुष टीम ने 9 पदक जीते हैं, जिनमें 8 गोल्ड शामिल हैं. 2018 में भारत का गोल्ड जीतने का सिलसिला जरूर टूटा था, जब टीम को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा था. अब महिला टीम के गोल्ड के साथ एशियन गेम्स 2026 में भारत की पदक तालिका और मजबूत हो गई है






टिप्पणियाँ 0