एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिला दूसरा गोल्ड मेडल, सुरुचि सिंह और कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में बिखेरा जलवा

Asian Games 2026 : एशियन गेम्स 2026 का छठवां दिन भारत के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है. आज यानी 25 सितंबर को भारत को एशियन गेम्स में दूसरा गोल्ड मेडल मिल गया है. सुरुचि सिंह और कमलजीत ने एशियन गेम्स 2026 में देश को दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया है. सुरुचि और कमलजी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है. इसके साथ ही भारत के पदकों की कुल संख्या 19 हो चुकी है. भारत ने अब तक 2 गोल्ड मेडल, 8 सिल्वर मेडल और 9 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं
𝐈𝐓’𝐒 𝐀 𝐆𝐎𝐋𝐃 𝐅𝐎𝐑 𝐈𝐍𝐃𝐈𝐀 🥇🇮🇳Kamaljeet and Suruchi Inder Singh shot their way to the gold medal in the 10m Air Pistol Mixed Team event at #AichiNagoya2026, setting a new Asian record along the way with the score of 484.6 💪India’s second gold at the ongoing… pic.twitter.com/SLUrp17tZB
भारतीय शूटर सुरुचि सिंह और कमलजीत ने की इस जोड़ी ने 484.6 पॉइंट्स का फाइनल स्कोर हासिल किया. इसके साथ ही उन्होंने साउथ कोरिया को पीछे छोड़ दिया, जिसने 478.0 पॉइंट्स हासिल किए. इस मुकाहबे में साउथ कोरिया की जोड़ी को सिल्वर मेडल मिला. वहीं ईरान ने 415.8 पॉइंट्स के साथ ब्रॉन्ज़ मेडल अपने नाम किया
इस इवेंट में दक्षिण कोरिया के सुहयोन होंग और गेउन चू ने 478.0 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता है, जबकि ईरान के वाहिद गोलखंडन और हानियेह रोस्तमियान ने 415.8 के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता है. इंडोनेशिया के डार्मोयो ए. और प्रबोवो एम. 349.4 के साथ चौथे स्थान पर रहे हैं
SURUCHI & KAMALJEET CONTINUES AT THE TOP PLACE IN 10M AIR PISTOL AFTER 15 SHOT- Let’s Go for Gold!!! 🏅 pic.twitter.com/nNiMwmvnDG
सुरुचि इंदर सिंह और कमलजीत ने एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया. उन्होंने 484.6 स्कोर कर एशियन रिकॉर्ड स्कोर बनाया है. इस फाइनल में भारतीय जोड़ी पर काफी दबाव था लेकिन उसे हिम्मत दिखाई और हार नहीं मानी और लगातार शानदार प्रदर्शन किया
सुरुचि और कमलजीत का शानदार स्कोर आखिरकार रिपब्लिक ऑफ कोरिया को पीछे रखने के लिए काफी था. इस फाइल इवेंट में इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड पर जैसे ही फाइनल स्कोर आए, 484.6 के एशियन रिकॉर्ड ने भारत का गोल्ड मेडल पक्का कर दिया. सुरुचि और कमलजीत के 484.6-पॉइंट के प्रयास ने एशियन रिकॉर्ड बुक में फिर से नाम लिख दिया
SURUCHI & KAMALJEET ARE ASIAN GAMES CHAMPIONS IN SHOOTING! 🏆🥹- Wins Gold Medal in 10m Air Pistol Team 🏅 pic.twitter.com/47gZ7SJr9A
इससे पहले, भारतीय जोड़ी ने 587 (29 इनर 10) के स्कोर के साथ एशियन गेम्स क्वालिफिकेशन रिकॉर्ड तोड़ा, और हांगझोऊ 2023 में एक और भारतीय जोड़ी, सरबजोत सिंह और दिव्या सुब्बाराजू के बनाए 577 के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. वहीं कमलजीत और सुरुचि की क्वालिफिकेशन टैली ने भी एशियन रिकॉर्ड की बराबरी की, जो 2021 में सौरभ चौधरी और मनु भाकर द्वारा हासिल की गई उपलब्धि के बराबर है
Heartiest congratulations to Kamaljeet and Suruchi Singh on their magnificent Gold Medal triumph🥇in the 10m Air Pistol Mixed Team event at the #AsianGames2026! Your remarkable performance has made the entire nation proud. Wishing you both a very bright future and many more… pic.twitter.com/lAI1szW9Q4
अब भारत के तमाम नेता और राजनेता इन खिलाड़ियो को गोल्ड जीतने पर लगातार बधाई दे रहे हैं. सुरुचि और कमलजीत की इस उपलब्धि ने देशा का नाम रोशन कर दिया है
स्रोत: NewsNationTV
