IND W vs SL W Final: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को दूसरे सेमीफाइनल में 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर एशियन गेम्स 2026 के…

IND W vs SL W Final: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को दूसरे सेमीफाइनल में 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में एंट्री कर ली है. इसी के साथ टीम इंडिया ने कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है. हालांकि, पूरी उम्मीद है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने गोल्ड मेडल को डिफेंड कर पाएगी. अब गोल्ड मेडल यानी फाइनल मुकाबले में भारत की टक्कर श्रीलंका से होगी. वहीं, सेमीफाइनल में शिकस्त झेलने वाली पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए आमने-सामने होंगी, जिससे पाकिस्तान के पास भी इस टूर्नामेंट में पदक जीतने का एक मौका बचा हुआ है

एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट के दोनों मेडल मुकाबले 22 सितंबर को एक ही दिन खेले जाएंगे. दिन की शुरुआत ब्रॉन्ज मेडल मैच से होगी, जिसमें पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे शुरू होगा. इसके तुरंत बाद फैंस को महामुकाबला देखने को मिलेगा, जहां गोल्ड मेडल के लिए भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम की भिड़ंत होगी. भारत और श्रीलंका का यह फाइनल मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा

𝙄𝙉𝙏𝙊 𝙏𝙃𝙀 𝙁𝙄𝙉𝘼𝙇 ✌️A dominant 1⃣1⃣4⃣-run victory for #TeamIndia 💥They are all set to face Sri Lanka next in the Gold Medal match 🏅⏳Scorecard ▶️ pic.twitter.com/ZIi2hTFv3A

इस सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की स्टार सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा का विस्फोटक अंदाज देखने को मिला. उन्होंने मैदान के चारों तरफ चौके-छक्कों की बरसात करते सिर्फ 49 गेंदों में नाबाद 100 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली. उन्होंने अपनी इस पारी में 9 गगनचुंबी छक्के जड़े और कई बड़े रिकॉर्ड्स भी ध्वस्त कर दिए. शेफाली के इस शतक की बदौलत भारत ने बांग्लादेश को 196 रनों का विशाल लक्ष्य दिया

जवाब में बांग्लादेशी टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने खुद को सरेंडर कर दिया और पूरी टीम 15.4 ओवरों में सिर्फ 81 रन बनाकर सिमट गई. भारत ने 114 रनों की इस बड़ी जीत के साथ फाइनल का टिकट पक्का किया. गेंदबाजी में भारत के लिए दीप्ति शर्मा और नंदिनी शर्मा ने घातक प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट चटकाए

𝙒𝙝𝙚𝙣 𝙩𝙝𝙚 𝙨𝙩𝙖𝙠𝙚𝙨 𝙖𝙧𝙚 𝙝𝙞𝙜𝙝𝙚𝙨𝙩, 𝙩𝙝𝙚 𝙗𝙧𝙞𝙜𝙝𝙩𝙚𝙨𝙩 𝙨𝙩𝙖𝙧𝙨 𝙨𝙝𝙞𝙣𝙚 ⭐📸 @TheShafaliVerma realises a dream in the #AsianGames Semi-Final 💯Updates ▶️ pic.twitter.com/y9t56uyc47

एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू ने अपनी टीम के लिए अकेले दम पर मैच पलट दिया. उनके नाबाद 83 रनों की कप्तानी पारी के दम पर श्रीलंका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस धमाकेदार जीत के साथ श्रीलंकाई टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर देश के लिए कम से कम सिल्वर मेडल सुरक्षित कर लिया है. इससे पहले, टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने शवाल जुल्फिकार (54 रन) और आयशा जफर (71 रन) के बीच हुई शानदार शतकीय साझेदारी के दम पर 177 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था. हालांकि, चमारी की आतिशी बल्लेबाजी के आगे यह लक्ष्य छोटा साबित हुआ और श्रीलंका ने महज 2 विकेट खोकर 17.5 ओवरों में ही जीत हासिल कर ली

INTO THE FINALS! 🇱🇰 A clinical 8-wicket victory over Pakistan Women in Japan punches our ticket to the Asia Games final! Bring on the gold! 🥇🇱🇰 #Lionesses #AsianGames pic.twitter.com/K0HSEpSfht