Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका ने जीत दर्ज की. तो वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारत ने बांग्लादेश को…

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका ने जीत दर्ज की. तो वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारत ने बांग्लादेश को हराया और फाइनल का टिकट कटाया. अब एशियन गेम्स का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाने वाला है. इसके अलावा, सेमीफाइनल में हारने वाली पाकिस्तान और सेमीफाइनल की टीमों के पास भी ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका होगा. आइए जानते हैं कि ब्रॉन्ज मेडल मैच और फाइनल मुकाबला कितनी तारीख को खेला जाएगा

India secure their spot in the Women's Asian Games Finals with a comprehensive win over Bangladesh 💪📝: pic.twitter.com/F90VX9T9e6

एशियन गेम्स 2026 की फाइनलिस्ट टीमें तय हो गई हैं. पहला सेमीफाइनल मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया, जिसमें लंकाई टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और फाइनल में जगह पक्की कर ली. वहीं, फिर भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 114 रनों से जीत दर्ज की और फाइनल में जगह बना ली. नतीजन, अब टूर्नामेंट का फाइनल मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाने वाला है

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. कोरोगी स्पोर्ट्स क्लब में ये मैच 22 सितंबर को खेला जाएगा, जिसे जीतने वाली टीम गोल्ड मेडल अपने नाम करेगी और हारने वाली टीम सिल्वर मेडल जीतेगी. आपको बता दें, पिछली बार इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीता था. ऐसे में एक बार फिर भारत को ही गोल्ड मेडल का फेवरेट माना जा रहा है

Chamari Athapaththu leads from the front to propel Sri Lanka into the final of the Asian Games 👊📝: pic.twitter.com/GNgWBl7exb

भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाने वाला एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मैच लोकल टाइमजोन के हिसाब से दोपहर 2 बजे शुरू होगा. जबकि भारतीय समयानुसार, ये मैच 10.30 बजे शुरू होगा और टॉस के लिए दोनों टीमों की कप्तान 10 बजे मैदान पर उतरेंगी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 27 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इसमें भारत ने 21 मैच जीते हैं, जबकि 5 मैचों में श्रीलंका टीम ने जीत दर्ज की है. एक मैच बेनतीजा रहा है. इस तरह हेड टू हेड रिकॉर्ड पूरी तरह से भारत के पक्ष में दिख रहा है

एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मैच तो भारत और श्रीलंका के बीच होगा. मगर, सेमीफाइनल मैच में हारने वाली पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमों के पास भी अभी ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका है. दोनों टीमों के बीच 22 सितंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 5.30 बजे ब्रॉन्ज मेडल मैच खेला जाएगा. जो टीम उस मैच को जीतेगी वो ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा करेगी और हारने वाली टीम खाली हाथ वापस लौटेगी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणानी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव

श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम: इमेशा दुलानी, चमारी अथापथु (कप्तान), हासिनी परेरा, कविशा दिलहारी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), रश्मिका सेवंडी, चामुदी प्रबोदा, सुगंधिका कुमारी, मिताली अयोध्या, संजना कविंदी, निमाशा मीपेज, काव्या कविंदी, अनुष्का संजीवनी