दिल्ली में सर्दियों के दौरान प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री रेखा ग…

Delhi: पार्किंग चार्ज दोगुना, 50% वर्क फ्रॉम होम... सर्दियों में प्रदूषण पर कंट्रोल के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, क्या पूरा मास्टर प्लान

दिल्ली में सर्दियों के दौरान प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की हाईलेवल बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। इनमें पार्किंग शुल्क दोगुना करना, सरकारी-प्राइवेट दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम और निर्माण गतिविधियों पर रोक जैसे कदम शामिल हैं

भारत

दिल्ली-NCR में हर साल नवंबर-दिसंबर में प्रदूषण चरम पर होता है। ठंड के मौसम में कुहासा और प्रदूषण मिलकर स्मॉग बनाता है। ऐसे में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए दिल्ली में एक हाई लेवल बैठक हुई। इस बैठक में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मौजूद थीं। प्रदूषण से दिल्ली को बचाने के लिए मंथन के बाद कई फैसले लिए गए

दिल्ली में सर्दियों के दौरान प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की हाईलेवल बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। इनमें पार्किंग शुल्क दोगुना करना, सरकारी-प्राइवेट दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम और निर्माण गतिविधियों पर रोक जैसे कदम शामिल हैं

1 नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक पार्किंग चार्ज डबल

निजी वाहनों का इस्तेमाल कम करने के लिए पार्किंग शुल्क दोगुना किया जाएगा

DMRC के स्वामित्व और प्रबंधन वाली पार्किंग इस व्यवस्था से बाहर रहेगी

लोगों को सार्वजनिक परिवहन, खासकर मेट्रो के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा

‘PUC नहीं तो ईंधन नहीं’ मिशन मोड में

दिल्ली के 500 ANPR कैमरा वाले पेट्रोल पंपों पर PUC की जांच तेज होगी

‘PUC नहीं तो ईंधन नहीं’ अभियान को मिशन मोड में लागू किया जाएगा

ऑफिस टाइमिंग में भी बदलाव

1 नवंबर से 28 फरवरी तक अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के समय में बदलाव रहेगा

MCD के ऑफिस: सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक

GNCTD के ऑफिस: सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक

50% कर्मचारी करेंगे Work From Home

इसी अवधि में सरकारी और निजी कार्यालयों में वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था लागू की जाएगी

50% कर्मचारी ऑफिस से और 50% कर्मचारी घर से काम करेंगे

निर्माण और तोड़फोड़ पर चरणबद्ध रोक

1 नवंबर से 31 जनवरी तक तोड़फोड़ और धूल उड़ाने वाली गतिविधियों पर रोक रहेगी

10 दिसंबर 2026 से 20 जनवरी 2027 तक निर्माण और तोड़फोड़ की गतिविधियों पर पूरी तरह रोक रहेगी

सरकार का फोकस सर्दियों में वाहनों से होने वाले प्रदूषण, धूल और निर्माण गतिविधियों से होने वाले उत्सर्जन को कम करने के साथ-साथ निजी वाहनों का इस्तेमाल घटाने पर है

(मानव की रिपोर्ट)