Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari-Manoj Tiwari: भोजपुरी स्टार और नेता मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) की बेटी रीति तिवारी (Rhiti Tiwari) बिग बॉस 20 में बतौर कंटेस्टेंट नजर…
Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari-Manoj Tiwari: भोजपुरी स्टार और नेता मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) की बेटी रीति तिवारी (Rhiti Tiwari) बिग बॉस 20 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं. बिग बॉस 20 के प्रीमियर पर मनोज खुद अपनी बेटी रीति को घर में छोड़ने के लिए आए थे. इस दौरान वो उन्हें कुछ बातें भी समझाते हुए नजर आए थे. दोनों के बीच काफी शानदार बॉन्डिंग देखने के लिए मिली थी. बिग बॉस में रीति कई बार बता चुकी हैं, वह इंडिया और फिर दुनिया की बेस्ट सिंगर बनना चाहती हैं. हालांकि, सोशल मीडिया पर लोग उनकी सिंगिंग स्टाइल का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं. उनके ऊपर इंटरनेट पर मीम्स बन रहे हैं. इतना ही नहीं जब उन्होंने वीकेंड के वार के एपिसोड में काजी तौकीर से जिस तरीके से बात की थी. उसके लिए लोग उनकी काफी आलोचना कर रहे हैं. अब इसी बीच रीति के पिता मनोज तिवारी ने उनके गेम पर रिएक्ट किया है
सोशल मीडिया पर रीति की ट्रोलिंग के बीच मनोज तिवारी का रिएक्शन सामने आया है. जिससे कई लोग अंदाजा ला रहा हैं कि रीति की हरकतों से मनोज तिवारी भी नाराज हैं क्योंकि रीति ने जिस तरीके से उम्र में अपने से बड़े काजी को बुरा भला कहा उससे कोई भी खुश नहीं है. अब जब मनोज तिवारी से रीति के इसी गेम को लेकर सवाल किया तो उन्होंने इस पर जवाब दिया. उनसे कहा गया कि रीति के गेम की बहुत तारीफ हो रही है...हालांकि सवाल खत्म होने से पहले ही मनोज तिवारी हाथ जोड़ने लगते हैं और हंसते हुए कहते हैं- अरे बस बस...भगवान ठीक से रखे. इसके आगे जब उनसे पूछा कि क्या वह बिग बॉस देख रहे हैं तो उ्होंने कहा, 'डर-डर के देखता हूं'. इससे समझा जा सकता है कि वो खुद बिग बॉस में चल रहे ड्रामे और लड़ाइयों को देखना पसंद नहीं कर रहे हैं
रीति तिवारी बिग बॉस 20 में अपने स्ट्रगल और फाइनेंशियल मुश्किलों के बारे में बताती हुई नजर आई. उनका कहना था कि कई लोगों को लगता है कि वो मनोज तिवारी की बेटी हैं तो सिल्वर स्पून के साथ पैदा हुई हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें सिर्फ गुजारा करने के लिए सिर्फ महीने के 20-25 हजार रुपये मिलते थे. इसने पैसों में मुंबई जैसे शहर में लाइफ गुजारनी आसान नहीं होती है. इतना ही नहीं उन्हें कई बार 10 रुपये का वड़ा पाव खाकर पेट भरा ताकि किसी तरह पैसे बच सकें
वीकेंड के वार पर जब सलमान खान ने काजी तौकीर के प्रैंक का खुलासा किया, उसके बाद माही को छोड़कर सभी घर वाले काजी पर चढ़ गए थे और उन्हें बुरा भला कहने लगे. इसमें सबसे ज्यादा रीति ने काजी को अपशब्द बोले. उन्होंने काजी संग बदतमीजी की सारी हदें, उस समय पार कर दी थी, जब उन्होंने काजी के पिता को लेकर कहा. बिग बॉस में रीति की इस हरकत को किसी ने नहीं पसंद किया और सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर आलोचना करने लगे. इसी बीच मनोज तिवारी का रीति को लेकर रिएक्शन सामने आया
View this post on Instagram A post shared by Bollywood Flash (@bollywoodflash01)
बिग बॉस 20 कंटेस्टेंट रीति तिवारी (Rhiti Tiwari) की उम्र 25 साल है, वो भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी और उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी की सबसे बड़ी बेटी हैं. वह पेशे से एक सिंगर, सॉन्गराइटर, म्यूजिक कंपोजर और प्रोड्यूसर हैं. वह म्यूजिक की दुनिया मेंइंडिपेंडेंट रूप से अपनी पहचान बना रही हैं. रीति ने अपने माता-पिता के तलाक के बाद अपना बचपन मां के साथ बिताया और स्टार किड होने के बावजूद शुरुआती जीवन में काफी स्ट्रगल करना पड़ा. शो में एंट्री के बाद से ही वह अपने बेबाक बयानों, लाइफ के स्ट्रगल से जुड़े खुलासों को लेकर चर्चा में हैं





टिप्पणियाँ 0